Diwali 2021: दिवाली पर सतरंगी लाइटों की रोशनी से नहाया हाथरस के तालाब चौराहे पर बना ओवरब्रिज पुल

हाथरस। दीपावली त्योहार पर सतरंगी लाइटों की रोशनी से हाथरस के तालाब चौराहे पर बना ओवरब्रिज पुल जगमगा रहा है। हाथरस नगर पालिका चेयरमैन पंडित आशीष शर्मा ने पुल पर लगी हेरिटेज लाइटों का विधिविधान से उद्घाटन किया। बता दें, शहर के तालाब चौराहा पुल पर बने ओवरब्रिज का उद्घाटन डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने किया था।

हाथरस नगर पालिका चेयरमैन पंडित आशीष शर्मा द्वारा पुल पर लगी हेरिटेज लाइटों का उद्घाटन किये जाने के बाद पुल पर भरपूर रोशनी हो गई। इस दौरान आतिशबाजी कर जश्न भी मनाया गया।

पालिका अध्यक्ष आशीष शर्मा ने बताया कि इस पुल पर दोनों तरफ हेरिटेज लाइटें लगवाई गई हैं तथा पुल के यार्च पर रंग बिरंगी लाइटें लगाई गई हैं। लाइटें लगने के बाद इस पुल की छटा अद्भुत हो जाएगी। पालिका अध्यक्ष के अनुसार पालिका परिषद हाथरस की ओर से लाइटों का संचालन सोलर एनर्जी के माध्यम से कराने की भी निर्देश दिए गए हैं ताकि बिजली न होने पर भी लाइटें चमकती रहें।

गौरतलब है कि, रेलवे लाइन के ऊपर लोहे के पुल को बनारस की तर्ज पर आर्क शेप बनाया गया है। रेलिंग पर लगी रंग बिरंगी लाइटें जलने के बाद सिल्वर पेंट के इस पुल की सुंदरता को और निखारेगी। पुल की लंबाई 700 मीटर है। इसके दोनों ओर गोल रंग की आकर्षक लाइट लगाई गई हैं, जोकि पुल की सुंदरता को चार चांद लगाएंगी।

Related Articles

Back to top button