
कई राज्यों के राज्यपालों में बड़ा फेरबदल हो गया है। केंद्र सरकार ने कई राज्यों के राज्यपाल बदले हैं और कई राज्यपालों का इस्तीफा मंजूर कर लिया गया है। यूपी के 2 दिग्गज नेता को राज्यपाल बनाया गया है। दिग्गज शिवप्रताप शुक्ला हिमाचल के गवर्नर बनाए गए हैं। MLC लक्ष्मण प्रसाद आचार्य सिक्किम के गवर्नर बनाए गए हैं। ये दोनों बीजेपी नेता पूर्वांचल से ताल्लुक रखते हैं। शुक्ला गोरखपुर और लक्ष्मण आचार्य वाराणसी से हैं। दोनों नेताओं को जमकर मिल रही बधाई मिल रही है।
केंद्र सरकार ने कई राज्यों के राज्यपाल बदले हैं। शिवप्रताप शुक्ला को हिमाचल प्रदेश का नया गवर्नर बनाया गया है। शिवप्रताप शुक्ला मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में वित्त राज्य मंत्री रहे हैं। लक्ष्मण प्रसाद आचार्य सिक्किम के नए गवर्नर बनाए गए हैं। सीपी राधा कृष्णन को झारखंड का नया राज्यपाल बनाया गया है। गुलाब चंद्र कटारिया असम के गवर्नर बने हैं।
रिटायर्ड जस्टिस अब्दुल नजीर को आंध्रा का गवर्नर बनाया गया है। विश्व भूषण छत्तीसगढ़ के राज्यपाल बने हैं। सुश्री अनुसुईया का मणिपुर तबादला किया गया है। गणेशन नागालैंड के नए राज्यपाल नियुक्त हुए हैं। फागू चौहान बिहार से मेघालय भेजे गए हैं। राजेंद्र विश्वनाथ बिहार के नए राज्यपाल नियुक्त हुए हैं। रमेश बैस महाराष्ट्र के नए राज्यपाल बनाए गए हैं। अब से ब्रिगेडियर बीडी मिश्रा लद्दाख के नए गवर्नर होंगे।
- इनका यहां हुआ तबादल…
- शिवप्रताप शुक्ला हिमाचल प्रदेश के नए गवर्नर
- यूपी के गोरखपुर के रहने वाले हैं शिव प्रताप शुक्ला
- मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में वित्त राज्य मंत्री रहे हैं
- लक्ष्मण प्रसाद आचार्य सिक्किम के नए गवर्नर बने
- सीपी राधा कृष्णन झारखंड के नए राज्यपाल बने
- गुलाब चंद्र कटारिया असम के गनवर्नर बने
- रिटायर्ड जस्टिस अब्दुल नजीर आंध्रा के गवर्नर
- विश्व भूषण छत्तीसगढ़ के राज्यपाल बने
- सुश्री अनुसुईया का मणिपुर के लिए तबादला
- गणेशन नागालैंड के नए राज्यपाल
- फागू चौहान बिहार से मेघालय भेजे गए
- राजेंद्र विश्वनाथ बिहार के नए राज्यपाल
- रमेश बैस महाराष्ट्र के नए राज्यपाल बनाए गए
- ब्रिगेडियर बीडी मिश्रा लद्दाख के नए गवर्नर होंगे.