
डेस्क: आज 8 नवंबर को चन्द्रग्रहण की खगोलीय घटना देखी जाएगी। लखनऊ से आंशिक चन्द्रग्रहण देखा जा सकेगा। यह प्रक्रिया दोपहर में 2.39 बजे से प्रारम्भ होकर शाम 6.19 बजे समाप्त होगा। चन्द्रोदय का समय शाम 5.16 बजे निर्धारित है, चंद्रग्रहण की अवधि अधिकतम 63 मिनट होगी। एक तरफ़ कार्तिक पूर्णिमा का दिन और आज इस साल का दूसरा और आख़िरी चन्द्रग्रहण देखा जाएगा। यह एक तरह की खगोलीय घटना होगी जबकि लखनऊ में इसे आंशिक चन्द्रग्रहण के रूप में देखा जा सकेगा। चन्द्रग्रहण को नंगी आंखो से देखा जा सकता है।
यहां पर चन्द्रोदय का समय सायंकाल 5.16 बजे है अतः लखनऊ में आंशिक चन्द्रग्रहण सायंकाल 5.16 बजे से समय 6.19 बजे तक ही दिखायी देगा। लखनऊ में चन्द्रग्रहण की अवधि अधिकतम 63 मिनट की होगी। इसका मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों एवं जनसामान्य में वैज्ञानिक सोच उत्पन्न करना तथा विज्ञान के नव प्रयोगों से प्रदेश का आर्थिक एवं सामाजिक विकास किया जाना है जिसके अर्न्तगत इस प्रकार की खगोलीय घटनाओं के समय परिषद द्वारा जनसामान्य हेतु कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा।
आम लोग के लिए चन्द्रग्रहण के अवलोकन से सम्बन्धित कार्यक्रम का आयोजन पंचवटी घाट, अहिमर्दन पातालपुरी हनुमान मन्दिर, निकट लक्ष्मण टीला, पक्का पुल, चौक, लखनऊ पर किया जायेगा। इन्दिरा गांधी नक्षत्रशाला द्वारा संचालन किया जायेगा। इस अवसर पर 3 टेलीस्कोप उक्त स्थल पर स्थापित किये जायेंगे।