
डिजिटल डेस्क- ISRO का चंद्रयान 3 मिशन इतिहास रचने को तैयार है. चंद्रयान 3 की आज 23 अगस्त को शाम 6:04 पर चंद्रमा पर लैंडिंग होनी है. जिसके लिए देश भर के साथ ही पूरी दुनिया की नजर इसी मिशन पर टिकी हुई है.भारत में भी सभी लोग ईश्वर से प्रार्थना कर रहे हैं कि चंद्रयान-3 सफलतापूर्वक इस बार चंद्रमा पर लैंड कर जाए.41 दिनों के सफर पर चांद तक चंद्रयान 3 पंहुचा.
बता दें कि चंद्रयान 3 ने लैंडिंग के लिए खुद को तैयार किया है. लैंडिंग के पहले की शानदार तस्वीर भी सामने आ रही है.
खास बात ये है कि दुनियाभर स्पेस एजेंसी चंद्रयान को ट्रैक कर रही है.लैंडिंग की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. चंद्रयान की लैंडिंग के सभी टेस्ट और मानक पूरे हो गए है. इसरो की लैंडिंग टीम ने जटिल प्रक्रिया शुरू की है.