
नई दिल्ली. भारत में कोरोना महामारी का कहर एक बार फिर बढ़ने लगा है। देश में आज फिर कोरोना के दो हजार से ज्यादा नए केस सामने आए हैं। जिसके बाद कोरोना एक्टिव मरीजों की संख्या 16,522 पहुंच गई हैं। वहीं 1,862 लोग ठीक हुए और 30 मरीजों की मौत हुई है।
देश में कोरोना वायरस के आंकड़े जारी किये गये हैं। देश में आज फिर 2 हजार से ज्यादा केस सामने आए हैं। भारत में बीते 24 घंटों में 2,541 नए केस सामने आए हैं। 1,862 लोग ठीक हुए, 30 मरीजों की मौत हुआ। देश में कोरोना मरीज़ों की संख्या 4,30,60,086 पहुंच गई है।
देश में एक्टिव मरीज़ों की संख्या 16,522 हुई। देश में अब तक कुल 4,25,21,341 मरीज ठीक हुए हैं। देश में कोरोना से अब तक कुल 5,22,223 मौतें हुई हैं। वहीं वैक्सीन की अब तक 1,87,71,95,781 डोज़ लगाई गई हैं।