चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग को लेकर देश भर से आ रहीं शुभकामनाएं, मंदिरों में हो रहा विशेष पाठ

आज 23 अगस्त की शाम को चंद्रयान-3 चांद पर लैंड करेगा. चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग को लेकर देशवासियों में उत्सव का माहौल देखा जा रहा है. लोग मंदिरों में विशेष पूजा-पाठ कर रहे हैं. भारत से लेकर अमेरिका तक मंदिरों में पाठ किए जा रहे हैं. सफल लैंडिंग को लेकर नेता, अभिनेता आम आदमी सभी शुभकामना दे रहे हैं.

डिजिटल डेस्क; आज 23 अगस्त की शाम को चंद्रयान-3 चांद पर लैंड करेगा. चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग को लेकर देशवासियों में उत्सव का माहौल देखा जा रहा है. लोग मंदिरों में विशेष पूजा-पाठ कर रहे हैं. भारत से लेकर अमेरिका तक मंदिरों में पाठ किए जा रहे हैं. सफल लैंडिंग को लेकर नेता, अभिनेता आम आदमी सभी शुभकामना दे रहे हैं. तमिलनाडु के रामेश्वरम में चंद्रयान -3 की सफल चंद्र लैंडिंग के लिए समुद्र तट पर प्रार्थना चल रही है. राजस्थान के अजमेर शरीफ दरगाह में प्रार्थना की गई. स्कूली छात्रों में बेहद उत्सव का माहौल दिख रहा है.

चंद्रयान की सफल लैंडिंग को लेकर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि मैं अपनी शुभकामनाएं देना चाहता हूं और प्रार्थना करता हूं कि चंद्रयान-3 चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग करे. पूरा देश इंतज़ार कर रहा है. पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत ने हर क्षेत्र में तेजी से प्रगति की है…मैं वैज्ञानिकों को प्रणाम करता हूं. वहीं, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि पूरे देश को गर्व है…मैं सभी वैज्ञानिकों को तहे दिल से धन्यवाद देना चाहता हूं…पीएम मोदी के नेतृत्व में देश ने बहुत कुछ हासिल किया है.

ISRO के पूर्व अध्यक्ष जी. माधवन नायर का कहना है कि हर कोई इस महान आयोजन का बेसब्री से इंतजार कर रहा है. जहां तक भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम का सवाल है, यह ग्रहों की खोज के लिए सबसे महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होने जा रहा है… इस मिशन का चंद्रमा की कक्षा से चंद्र सतह पर उतरने के आखिरी 20 मिनट इतिहास में सबसे चुनौतीपूर्ण क्षण होने जा रहे हैं.

Related Articles

Back to top button
Live TV