Health Tips: यदि आप चीजों को जल्दी भूल जाते हैं तो आपको हो सकती ये बीमारी, देखें लक्षण!

डिमेंशिया एक ऐसा सिंड्रोम है, जो दिमाग की क्षमता को कम करता है। आमतौर पर एक पुरानी या प्रगतिशील प्रकृति का, जिसमें स्मृति, सोच, व्यवहार और रोजमर्रा की गतिविधियों ...

डिमेंशिया एक ऐसा सिंड्रोम है, जो दिमाग की क्षमता को कम करता है। आमतौर पर एक पुरानी या प्रगतिशील प्रकृति का, जिसमें स्मृति, सोच, व्यवहार और रोजमर्रा की गतिविधियों को करने की क्षमता में गिरावट होती है। यह मुख्य रूप से वृद्ध लोगों को प्रभावित करता है, हालांकि इसका उम्र बढ़ने से कोई लेना देना नहीं है।

डिमेंशिया के लक्षण

  • किसी समय आसान व सरल लगने वाले कार्यों को पूरा करने में मुश्किल होना।
  • समस्याओं को हल करने में कठिनाई आना।
  • मनोदशा और व्यक्तित्व में बदलाव; दोस्तों एवं परिवार से अपने को अलग रखने की प्रवृत्ति।
  • संवाद-संप्रेषण में परेशानी, चाहे लिखित रूप में हो या बोलकर।
  • जगहों, लोगों और घटनाओं के बारे में विभ्रम पैदा होना।
  • देखने संबंधी बदलाव, जैसे कि तस्वीरों या छवियों को समझने में दिक्कत।

डिमेंशिया वाले किसी व्यक्ति की देखभाल करना चुनौतीपूर्ण हो सकता है। डिमेंशिया की शुरुआती अवस्थाओं में, व्यक्ति स्वतंत्र रह सकता है और उसे बहुत कम देखभाल करने की ज़रूरत होती है। लेकिन जैसे-जैसे रोग बढ़ता जाता है, बहुत अधिक देखभाल की ज़रूरत होती है। अन्त में एक ऐसी स्थिति आती है जब 24 घंटे सहायता की दरकार रहती है। वृद्ध आबादी की विशिष्ट आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए स्वास्थ्य प्रदाताओं और समाजों को तैयार करना महत्वपूर्ण है, जिसमें शामिल हैं:

  • वृद्ध लोगों की देखभाल करने में स्वास्थ्य पेशेवरों के लिए प्रशिक्षण।
  • मादक द्रव्यों के सेवन से बचना।
  • उम्र के अनुकूल सेवाओं और सेटिंग्स का विकसित करना।
  • मानसिक विकारों व उम्र से संबंधित पुरानी बीमारियों को रोकना।

Related Articles

Back to top button
Live TV