Horoscope: जीवनसाथी से मिलेगा सहयोग, दोस्त हो सकता हैं विवाद, जानें कैसा रहेगा आज का राशिफल ?

यदि आप अपने दिन की योजना बना रहे हैं, तो यह सलाह दी जाती है कि आप जीवन या काम में आगे बढ़ने से पहले अपने सितारों की मदद लें और....

यदि आप अपने दिन की योजना बना रहे हैं, तो यह सलाह दी जाती है कि आप जीवन या काम में आगे बढ़ने से पहले अपने सितारों की मदद लें और अपने भाग्य में ग्रहों की स्थिति के बारे में जानें। एंकर श्वेता यादव के साथ ज्योतिष आचार्य राजीव शुक्ला से जानें आज का राशिफल, साथ ही उनके बताये त्वरित सुझावों का पालन कर अपने सितारों को बनायें बेहतर।

आज का राशिफल

मेष राशि– आज का दिन अच्छा रहेगा। जरूरतमंद लोगों की मदद करें। रुका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है। गायत्री चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग- पीला

वृष-जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन की खटास कम होगी। समय पर अपने कार्यालय पहुंचें। हरी वस्‍तुओं का दान करें।
शुभ रंग- गुलाबी

मिथुन- अपने से बड़ों का सम्मान करें। आज किसी को पैसा उधार न दें। किसी महत्वपूर्ण कार्य से बाहर जा सकते हैं। देवी सूक्त का पाठ करें।
शुभ रंग- आसमानी नीला

कर्क- दोपहर के बाद समय अनुकूल नहीं है। किसी भी कागज पर सावधानी से हस्ताक्षर करें अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। शिवाष्टक का पाठ करें।
शुभ रंग- नारंगी

सिंह- बड़ों का सम्मान करें। आज किसी को पैसा उधार न दें। जीवनसाथी से अनबन हो सकती है। सूर्याष्टक का पाठ करें।
शुभ रंग- आसमानी नीला

कन्या- विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिए। जीवन साथी के साथ घूमने जाना चाहिए। अपनों से झगड़ा न करें। दुर्गा स्तुति का पाठ करें।
शुभ रंग- गेरुआ

तुला- किसी भी वाद-विवाद में न पड़ें. एक जरूरतमंद दोस्त की मदद करो। समय पर घर पहुंचें। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।
शुभ रंग- सफेद

वृश्चिक- शाम तक समय अनुकूल नहीं है। किसी को पैसा उधार न दें। अपने मोहल्ले में किसी से पंगा न लें। बजरंग बाण का पाठ करें।
शुभ रंग- लाल

धनु- किसी पुराने मामले पर मित्र से विवाद हो सकता है। जरूरत पड़ने पर अपने दोस्त का साथ दें। सिर दर्द दोपहर तक रहेगा। विष्णु चालीसा का पाठ करें।

शुभ रंग- सुनहरा

मकर- अपने से छोटों का सम्मान करें। दोपहर तक कोई जरूरी काम न करें। नौकरी में तरक्की होगी। शनि चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग- आसमानी नीला

कुम्भ- महत्वपूर्ण कार्य में रुकावट समाप्त होगी। व्यापार में फंसा हुआ धन मिलेगा। माता-पिता का सम्मान करें। भगवान शिव की पूजा करें।
शुभ रंग- गेरुआ

मीन- अपने गुरु को कोई उपहार दें। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। कीमती सामान गुम हो सकता है। भगवान लक्ष्मीनारायण की पूजा करें।
शुभ रंग- भूरा

Related Articles

Back to top button