
डिजिटल डेस्क- चंद्रयान-3 चांद पर सफल तरीके से उतरा और वहां लैंडर और रोवर अपना-अपना काम कर रहे हैं. लगातार इसरो लैंडर और रोवर से जुड़े अपडेट को सोशल मीडिया पर साझा कर रहा है. एक बार फिर से इसरो ने जानकारी साझा की है. इसरो ने सोमवार को ये जानकारी दी है.
बता दें कि विक्रम लैंडर को पहली बार चांद की सतह से 40 सेंटीमीटर ऊपर उठाया गया है. और एक बार फिर से उसकी सुरक्षित लैंडिंग कराई गई. इसरो ने कहा कि विक्रम लैंडर ने चंद्रयान-3 मिशन में अपने उद्देश्यों से ज्यादा काम किया है. और ‘हॉप एक्सपेरिमेंट’ को सफल तरीके से पूरा कर लिया है.
आगे इसरो ने कहा कि कमांड मिलने पर विक्रम ने इंजनों को फायर किया. अनुमान के हिसाब से करीब 40 सेंटीमीटर तक खुद को ऊठाया. इसी के साथ इसरो ने लैंडिंग की इस प्रक्रिया से भविष्य में सैंपल वापसी और चंद्रमा पर मानव अभियान को लेकर आशाएं बढ़ जाएंगी.