महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा ने फरमान खान से शादी के बाद की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा- ‘लव जिहाद’ नहीं

शादी के बाद इस रिश्ते को लेकर अलग-अलग नतीजे सामने आ रहे हैं। कुछ लोग इसे मोनालिसा का निजी फैसला बता रहे हैं, जबकि कुछ लोग इस विवाह को लेकर सवाल भी उठा रहे हैं।

महाकुंभ के दौरान सोशल मीडिया पर वायरल हुई मोनालिसा ने अपने बॉयफ्रेंड फरमान खान से शादी कर ली है। दोनों का विवाह केरल के एक मंदिर में हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार संपन्न हुआ। शादी के बाद यह मामला सोशल मीडिया और राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बन गया है। इसके अलावा मोनालिसा का परिवार भी इस शादी का विरोध कर रहा है।

जानकारी के अनुसार मोनालिसा के पति फरमान खान उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखते हैं और उनके पिता एक साधारण किसान हैं। शादी के बाद इस रिश्ते को लेकर अलग-अलग नतीजे सामने आ रहे हैं। कुछ लोग इसे मोनालिसा का निजी फैसला बता रहे हैं, जबकि कुछ लोग इस विवाह को लेकर सवाल भी उठा रहे हैं।

इस पूरे विवाद पर मोनालिसा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपनी बात रखी। उन्होंने साफ कहा कि उनकी शादी हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार हुई है और इसमें किसी तरह का ‘लव जिहाद’ नहीं है। उन्होंने कहा कि वह सभी धर्मों का सम्मान करती हैं और हर धर्म को बराबर मानते हैं।

मोनालिसा ने बताया कि उनके परिवार वाले उनकी शादी उनकी बुआ के बेटे से करना चाहते थे, जो रिश्ते में उनका भाई लगता था। ऐसे में उन्हें वह रिश्ता स्वीकार नहीं था, इसलिए उन्होंने अपनी पसंद से फरमान खान से शादी करने का फैसला लिया।

वहीं उनके पति फरमान खान ने भी कहा कि दोनों में से किसी ने भी धर्म परिवर्तन नहीं किया है। उन्होंने कहा कि प्यार में धर्म परिवर्तन जरूरी नहीं होता और दोनों ने अपनी मर्जी से यह शादी की है।

शादी के बाद यह मामला सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस पर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

Related Articles

Back to top button