
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने CBCE एग्जाम में पूछे गए एक सवाल पर आपत्ति जताते हुए कहा, ये सवाल ‘जेंडर स्टीरियोटाइप’ को बढ़ावा देने वाला है। बतो दें, प्रियंका ने 10वीं के प्रश्न पत्र पर सवाल खड़ा करते हुए ट्वीट कर कहा, ‘अविश्वसनीय! हम बच्चों को क्या बकवास सिखा रहे हैं? इसके अलावा प्रियंका ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि क्या बीजेपी सरकार महिलाओं के खिलाफ ऐसे विचारों का समर्थन करती है, अगर नहीं तो ऐसे सवालों को CBSE के क्वेश्चन पेपर में क्यों शामिल किया गया है।
Unbelievable! Are we really teaching children this drivel?
Clearly the BJP Government endorses these retrograde views on women, why else would they feature in the CBSE curriculum? @cbseindia29 @narendramodi?? pic.twitter.com/5NZyPUzWxz— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) December 13, 2021
बता दें, CBSE ने 10वीं की अंग्रेजी की परिक्षा में जो सवाल पूछे उस पर कई लोगो ने अपनी आपत्ति जाहिर की है। इन सवालों को जेंडर स्टीरियोटाइप और महिला विरोधी माना जा रहा है। सवाल के एक लाइन में महिलाओं के लिए कहा गया है कि वो अपनी ही दुनिया में रहतीं है। वही एक और लाइन नें कहा गया है कि आजकल की मॉडर्न महिलाएं अपने पति की बात नहीं मानती हैं।