मोर-पंख से खुलेंगे किस्मत के ताले और बदलेगी तकदीर, करने होंगे कुछ आसान काम…

हिंदू धर्म में मोर के पंख का काफी महत्व माना जाता है, मोर के पखों को श्री कृष्ण के सिर का ताज मना जाता है। इसी कारण से मोर के पखों को बहुत शुभ माना जाता है। वास्तु शास्त्र के पता चलता है कि यदि आपके घर में मोरपंख हैं तो ये मानिये की आपके घर से नकारात्मक उर्जा दूर है। साथ ही घर में खुशियां बनी रहती है। वास्तु शास्त्र में इससे जुड़े कई उपाए भी बताए गए हैं जो आपके लिए शुभदायक हैं।

घर के इन जगहों पर रखें मोरपंख-

आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाए रखने के लिए ऑफिस या तिजोरी में साउथ-ईस्ट दिशा में मोर पंख रखें।

घर के मुख्य द्वार पर मोर पंख लगाना चाहिए। इससे वास्तु दोष खत्म होता है।

भगवान गणेश जी की प्रतिमा के साथ भी मोर पंख रखें। इससे घर में सुख- समृद्धि आती है।

अगर आपके घर में मोर पंख है तो कोई भी बुरी शक्ति प्रवेश नहीं कर सकती है।

अगर वैवाहिक जीवन में तनाव चल रहा हो तो अपने बेडरूम में मोर पंख को रखना चाहिए। इससे पति-पत्नी के बीच के संबंध मधुर होते हैं।

बच्चों के स्टडी रूम में मोर पंख रखना चाहिए। इससे बच्चों का पढ़ने लिखने में मन लगता है।

अगर आपको किसी काम में सफलता नहीं मिल रही तो आपको अपने पास मोर पंख रखना चाहिए। इससे आपके रुके हुए काम पूरे होंगे।

Related Articles

Back to top button