26/11 की 13वीं बरसी पर शहीद पुलिसकर्मियों के परिवार ने दी श्रद्धांजलि

26 नवंबर, 2008 को मुंबई पर हमला करने वाले आतंकवादियों से लड़ते हुए अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों को महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी, उपमुख्यमंत्री अजीत पवार और राज्य के गृह मंत्री दिलीप वलसे पाटिल ने आज मुंबई पुलिस मुख्यातलय में शहीद स्मा रक पर आतंकी हमले की 13वीं बरसी के अवसर पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

26 नवंबर, 2008 को मुंबई पर हमला करने वाले आतंकवादियों से लड़ते हुए अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों को महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी, उपमुख्यमंत्री अजीत पवार और राज्य के गृह मंत्री दिलीप वलसे पाटिल ने आज मुंबई पुलिस मुख्‍यालय में शहीद स्‍मारक पर आतंकी हमले की 13वीं बरसी के अवसर पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

रीढ़ की सर्जरी के बाद मुंबई के एक अस्पताल में स्वास्थ्य लाभ ले रहे मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने भी 26/11 के शहीदों को याद किया। घातक आतंकी हमले की 13वीं बरसी में कोविड महामारी के मद्देनजर सीमित संख्या में लोगों ने भाग लिया। इसके साथ ही कुछ शहीद पुलिसकर्मियों के परिवार के सदस्यों ने भी स्मारक पर श्रद्धांजलि दी।

इस दौरान गणमान्य व्यक्तियों ने शहीदों के परिवार के सदस्यों से मुलाकात भी की। आपको बता दे कि आज के ही दिन 2008 में देश की आर्थिक राजधानी मुंबई पर एक आतंकवादी हमला हुआ था, लश्कर-ए-तैयबा के 10 आतंकियों ने मुंबई को बम धमाकों और गोलीबारी से दहला दिया था इस हमले में 160 से ज्यादा लोग मारे गए थे और 300 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। इस हमले को याद करके आज भी लोगों को दिल दहल उठता है।

Related Articles

Back to top button