UP Election 2022 : पूर्व मंत्री विजय मिश्रा सहित सपा और बसपा के 10 नेता भाजपा में हुए शामिल…

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव कुछ ही दिनों में होने वाले है जिसे लेकर सभी पार्टियों में दरबदल को दौर जारी है। इसी कड़ी में रविवार को सपा सरकार में मंत्री रहे गाजीपुर के पूर्व मंत्री विजय मिश्रा सहित कई सपा और बसपा नेताओं ने भाजपा का दामन थामा है। इन सभी को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने पार्टी की सदस्यता दिलाई।

बीजेपी में आज 10 नेताओं की ज्वॉइनिंग हुई। जिनमें समाजवादी पार्टी के जय नारायण तिवारी, कानपुर से बसपा नेता मनोज दिवाकर, बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जगदेव, पूर्व आईएएस अशोक कुमार सिंह, कांग्रेस के पूर्व विधायक राम शिरोमणि शुक्ला, उन्नाव से बसपा नेता धर्मेंद्र पांडेय, ओरैया से बसपा के पूर्व विधायक मदन गौतम, अयोध्या के समाजसेवी कुंवर अभिमन्यु सिंह ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की मौजदूगी में भाजपा में शामिल हुए।

आपको बता दें, भाजपा में शामिल होने वाले पूर्व मंत्री विजय मिश्रा पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के करीबी नेताओं में माने जाते हैं और समाजवादी पार्टी की सरकार में संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री थे। इस दौरान उन्होंने उत्तर प्रदेश में चार धाम यात्रा शुरू करने का काम किया था।

Related Articles

Back to top button
Live TV