क्या कांग्रेस में शामिल होंगे हरभजन सिंह, नवजोत सिंह सिद्धू से की मुलाकात

टीम इंडिया के पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह ने आज पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू से मुलाकात की। जिसके बाद हरभजन सिंह के भी राजनीति में शामिल होने के कयास लगाए जाने शुरू हो गए। वहीं नवजोत सिंह सिद्धू ने हरभजन सिंह के साथ अपनी तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा करते हुए लिखा, “संभावनाओं से भरी तस्वीर…. चमकते सितारे भज्जी के साथ"।

टीम इंडिया के पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह ने आज पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू से मुलाकात की। जिसके बाद हरभजन सिंह के भी राजनीति में शामिल होने के कयास लगाए जाने शुरू हो गए। वहीं नवजोत सिंह सिद्धू ने हरभजन सिंह के साथ अपनी तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा करते हुए लिखा, “संभावनाओं से भरी तस्वीर….  चमकते सितारे भज्जी के साथ”।

यह मुलाकात अगले साल पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले हो रही है। ऐसे में राजनीतिक विशेषज्ञ अनुमान लगा रहे है कि क्रिकेटर हरभजन सिंह कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं।  हालांकि अभी तक कांग्रेस या हरभजन सिंह की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

सिद्धू के साथ हरभजन की मुलाकात से पहले क्रिकेटर हरभजन सिंह के भाजपा में शामिल होने की अफवाहें उड़ी थी। जिसके बाद खुद हरभजन सिंह को सामने आना पड़ा था। और उन्होंने इसे “फर्जी खबर” कहा था। आपको बता दे कि ऐसा पहली बार नहीं है जब हरभजन सिंह  के पॉलिटिक्स में शामिल होने की खबर आई हो, बीते पंजाब चुनाव से ठीक पहले भी ऐसी ही चर्चाएं थीं।

Related Articles

Back to top button