कानपुर. कानपुर शहर को प्रदूषण मुक्त बनाने लिए कानपुर नगर निगम द्वारा वेस्ट टू बेस्ट अभियान चलाया गया। कानपुर की महापौर प्रमिला पांडेय की अगुवाई में परमट चौराहे से इसकी शुरुआत की गई। जिसमें महापौर ने लोगों को वेस्ट मटेरियल से बने झोले वितरित कर लोगों को जागरूक किया। इसके साथ ही वृक्षारोपण किया गया।
मंगलवार को कानपुर की महापौर प्रमिला पांडेय की अगुवाई में शहर को प्रदूषण मुक्त बनाने लिए वेस्ट टू बेस्ट अभियान चलाया गया। इसके साथ ही वृक्षारोपण किया गया और जंहा पर पहले से वृक्ष लगाए गए थे। उनको वेस्ट मटेरियल से बने ट्री गार्ड लगाकर सुरक्षित किया गया। वहीं महापौर ने बताया की जानवर प्लास्टिक खा जाते है। जिससे उनको नुकसान होता है। इसलिए प्लास्टिक छोड़कर कपडे का झोला इस्तेमाल करें।
कार्यक्रम आयोजकों ने बताया की प्लास्टिक को रिसाइकल कर ट्री गार्ड बनाये गए है। जिनको लगाया गया है, इसके साथ ही लोगों में झोलो का वितरण कर जागरूक करने का काम किया गया। वहीं महापौर ने बताया की जानवर प्लास्टिक खा जाते है। जिससे उनको नुकसान होता है। इसलिए प्लास्टिक छोड़कर कपडे का झोला इस्तेमाल करें।