
रिपोर्ट – लोकेश राय
ग़ाज़ियाबाद. गाज़ियाबाद के राजनगर डिस्ट्रिक्ट सेंटर 24 कैरट गोल्ड एक्सचेंज शोरूम पर दो बदमाशों ने 10 लाख की लूट की घटना को अंजाम दिया है। घटना दोपहर 3 बजे की है। जिस वक्त गोल्ड एक्सचेंज सेंटर पर दो कर्मचारी मौजूद थे। उसी वक्त सेंटर में आए दो बदमाशों ने हथियारों के बल पर 5लाख 80 हजार का सोना और 4 लाख 80 हजार कैश लूटकर मौके से फरार हो गए। घटना की जंकटो मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और जांच शुरू कर दी है। मौके से पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की भी जांच के रही हैं।
ग्राहक बनकर आये थे लूटेरे, हथियारों के बल पर की लूट
24 कैरेट गोल्ड सेंटर पर जिस वक्त लूट हुई उस वक्त सेंटर पर काम करने वाले रवि गर्ग और लकी गोयल सेंटर पर ही मौजूद थे। गुड एक्सचेंज सेंटर पर रवि गर्ग फ्रंट ऑफिस पर काम करता है। जबकि लकी वैल्युएटर के तौर पर काम करता है। दोनो को हथियार पर बंधक बनाकर लूट को अंजाम दिया गया है। सीओ कविनगर अवनीश कुमार ने मौके के मुआयने के बाद मीडिया को बताया कि बदमाशी ने घटना से पहले रेकी की थी, बदमाशो की तलाश में पुलिस की 4 टीमें लगाई गई है।

गोल्ड एक्सचेंज सेंटर पर तैनात नही था गार्ड, पुलिस ने सेंटर के मालिक को भी पूछताछ के लिए बुलाया
राजनगर डिस्टिक सेंटर में 24 कैरेट गोल्ड एक्सचेंज सेंटर पर सुरक्षा में लापरवाही का एक बड़ा मामला सामने आया है। जिस सेंटर पर लाखों का सोना एक्सचेंज किया जाता है वहां पर किसी भी गार्ड की तैनाती नहीं थी। पुलिस की शुरुआती जांच में बहुत बड़ी लापरवाही सामने आई है। पुलिस ने सेंटर के मालिक गुड़गांव निवासी साहिल कोहली को भी लूट की जानकारी मिलने के बाद पूछताछ के लिए बुलाया है।

घटना के खुलासे के लिए क्राइम ब्रांच को लगाया गया
घटना के बाद सेंटर के आसपास के बिल्डिंग्स पर लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगालने में क्राइम ब्रांच जुट गई है। सीसीटीवी का लाइव एक्सेस भी पुलिस ने मंगाया हैं। क्राइम ब्रांच के अलावा फॉरेंसिक की टीम भी पहुँची हैं।









