बुढ़ापे तक स्वस्थ रहने के 10 नियम,अपना लिए तो 100 साल की उम्र में भी लगेंगे बॉलीवुड हीरो जैसे जवान

Health Tips : ये सच है कि बढ़ती उम्र के साथ- साथ शरीर में काफी बदलाव होते हैं और सीधा असर हमारी सेहत पर पड़ता है. वहीं हम सभी ने सुना होगा कि बुढ़ापे में शरीर ढल जाता है और सेहत खराब हो जाती है. ऐसे में अगर आप अपने शरीर को बुढ़ापे तक स्वस्थ रखना चाहते हैं, तो हम आपको 16 नियम के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आपको जरूर फॉलो करना चाहिए. आइए जानते हैं.

  1. सेंधा नमक का इस्तेमाल करें
    खाने में हमेशा सेंधा नमक का इस्तेमाल करें। यह ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करता है और शरीर के लिए फायदेमंद होता है।
  2. पैदल चलें
    रोज़ाना कम से कम 500 कदम डिनर के बाद चलें। यह वजन कम करने, गैस और एसिडिटी को रोकने के साथ-साथ नींद को भी बेहतर बनाता है।
  3. खाना खाने के बाद पानी न पीएं
    खाना खाने के तुरंत बाद पानी न पिएं। इसे आधे घंटे बाद पीना चाहिए ताकि पाचन ठीक से हो सके और वजन बढ़ने की समस्या न हो।
  4. 3-4 लीटर पानी पिएं
    दिन में 3-4 लीटर पानी पीने से पेट की कई बीमारियाँ दूर रहती हैं, साथ ही गुर्दे की पथरी भी नहीं होती।
  5. सुबह गुनगुना पानी पीएं
    सुबह उठकर एक ग्लास गुनगुना पानी पिएं और आंखों में ठंडे पानी की छींटे मारें। यह डिटॉक्स करता है और आंखों की रोशनी बढ़ाता है।
  6. रिफाइंड तेल से बचें
    खाना बनाने में रिफाइंड तेल का इस्तेमाल न करें। गाय के देसी घी, सरसों का तेल, नारियल तेल, और तिल का तेल ज्यादा फायदेमंद होते हैं।
  7. रंग-बिरंगी सब्जियाँ खाएं
    खाने में रंग-बिरंगी सब्जियों और फलों को शामिल करें। यह विटामिन्स, प्रोटीन और मिनरल्स से भरपूर होते हैं।
  8. सफेद चीजों से परहेज करें
    सफेद चीनी, सफेद नमक, सफेद चावल और सफेद आटा इनसे परहेज करें क्योंकि इनमें कैलोरी बहुत ज्यादा होती है और फाइबर कम होता है।
  9. रात को दही, राजमा और चावल न खाएं
    रात को दही, राजमा और चावल न खाएं, क्योंकि इनसे गैस और एसिडिटी की समस्या हो सकती है।
  10. खाली पेट चाय और कॉफी न पिएं
    खाली पेट चाय और कॉफी न पीएं। इससे एसिड बढ़ता है और भूख कम हो जाती है। चाय पीने से पहले हल्का नाश्ता करें।

यह नियम अपनाकर आप न केवल अपने शरीर को स्वस्थ रख सकते हैं, बल्कि बुढ़ापे तक सक्रिय और जवान भी महसूस कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button