2016 से 2020 के बीच 10,645 लोगों ने भारतीय नागरिकता के लिए किया आवेदन

संसद के निचले सदन में एक सवाल के जवाब में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने बताया कि भारत की लगभग 1 प्रतिशत आबादी विदेशों में रहती है। वर्तमान में 1 करोड़ 33 लाख अधिक भारतीय विदेश में रह रहे हैं।

इसके साथ ही उन्होंने बताया कि पिछले पांच वर्षों के दौरान 2017 से 2021 के बीच छह लाख से अधिक भारतीयों ने अपनी भारतीय नागरिकता छोड़ दी है। आपको बता दे कि यह डेटा इस साल 30 सितंबर तक एकत्र किया गया था। इसी डेटा के अनुसार 2016 से 2020 के बीच 10,645 व्यक्तियों ने भारतीय नागरिकता के लिए आवेदन किया था,

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने आगे बताया कि भारतीय नागरिकता के लिए अधिकांश आवेदन पाकिस्तान, अफगानिस्तान और संयुक्त राज्य अमेरिका के लोगों द्वारा दायर किए गए थे। भारत सरकार द्वारा 2016 में 1,106 आवेदकों को, 2017 में 817 को, 2018 में 628 को, 2019 में 987 को और 2020 में 639 लोगों को भारतीय नागरिकता प्रदान की गई।

Related Articles

Back to top button