‘मन की बात’ का 109वां एपिसोड: पीएम मोदी बोले- हर क्षेत्र में बेटियां कर रही कमाल

Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हमारे भगवान श्रीराम आ चुके हैं. हर क्षेत्र में बेटियां कमाल कर रही हैं.

दिल्ली- आज पीएम मोदी के ‘मन की बात’ का 109वां एपिसोड था. ‘मन की बात’ के जरिए पीएम मोदी ने जनसंवाद किया.
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हमारे भगवान श्रीराम आ चुके हैं. हर क्षेत्र में बेटियां कमाल कर रही हैं.अंगदान के लिए लोग आगे आ रहे हैं. लोगों ने रामज्योति जलाई है. लाखों लोग श्रद्धाभाव से जुड़े है.

2024 की पहली ‘मन की बात’ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि तीन दिन पहले देश ने पद्म पुरस्कारों का ऐलान किया है, जिसमें ऐसे लोगों को पद्म सम्मान दिया जा रहा है जिन्होंने जमीन से जुड़कर समाज में बड़े-बड़े बदलाव लाने का काम किया है.

आगे उन्होंने ये भी कहा कि, “इस बार 26 जनवरी की परेड ने तो कमाल किया, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा परेड में नारी शक्ति की देखने को मिली…जब केंद्रीय सुरक्षा बलों और दिल्ली पुलिस की महिला टुकड़ियों ने कर्तव्य पथ पर मार्च करना शुरू किया तो सब देखते रहे.

Related Articles

Back to top button