
डोईवाला. मणिपुर हिंसा में फंसे छात्रों को सकुशल उत्तराखंड वापस लाया गया। मणिपुर हिंसा में फंसे 16 बच्चों को जोली ग्रांट एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतारे गये। जहां से सभी छात्रों को सुरक्षा के बीच घरों को रवाना किया गया। उत्तराखंड पहुंचे छात्रों ने सीएम पुष्कर धामी का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार मणिपुर में पढ़ रहे प्रदेश के 16 छात्रों को सरकार द्वारा सकुशल वापस उत्तराखण्ड लाया गया। जोली ग्रांट एयरपोर्ट पर मणिपुर से सभी बच्चे सुरक्षित पहुंचे जहां से सुरक्षा के बीच इनके घरों को रवाना किया गया।
मणिपुर में हुई हिंसा को देखते हुए सीएम के निर्देश पर बच्चे रेस्क्यू किए गए। जोली ग्रांट एयरपोर्ट पर पहुंचे सभी छात्रों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। जोली ग्रांट एयरपोर्ट पर डोईवाला के एसडीएम शैलेंद्र सिंह नेगी ने सभी बच्चों का वेलकम किया।









