यूपी में 17 IAS अधिकारियों का तबादला, कई बड़े पदों पर हुए बदलाव

उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा फेरबदल करते हुए 17 वरिष्ठ IAS अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। शासन की ओर से जारी आदेश में मंडलायुक्त स्तर से लेकर सचिवालय और विभिन्न विभागों में तैनात अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है।

संगीता सिंह का मुरादाबाद तबादला, ओम प्रकाश आर्य बने अलीगढ़ मंडलायुक्त

सबसे बड़ा बदलाव अलीगढ़ मंडल में हुआ है। अलीगढ़ की मंडलायुक्त संगीता सिंह को मुरादाबाद भेजा गया है। वहीं राजस्व परिषद प्रयागराज में सदस्य (न्यायिक) रहे ओम प्रकाश आर्य को अलीगढ़ मंडल का नया मंडलायुक्त बनाया गया है।

आयुष विभाग में भी बदली जिम्मेदारी

आयुष एवं मिशन निदेशक (राष्ट्रीय आयुष मिशन) पद पर भी बदलाव किया गया है। ग्राम्य विकास आयुक्त एवं सचिव रहे गौरी शंकर प्रियदर्शी को अब यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।

वहीं इस पद पर तैनात चैत्रा वी. को राजस्व परिषद में सदस्य (प्रशासनिक) बनाया गया है।

जल निगम और अमृत योजना से जुड़े पदों में बदलाव

नगर विकास सचिव रवीन्द्र कुमार को यूपी जल निगम (नगरीय) के प्रबंध निदेशक और राज्य मिशन निदेशक, अमृत योजना के पद से हटा दिया गया है।

इन दोनों जिम्मेदारियों का अतिरिक्त प्रभार अब मासूम अली सरवर को सौंपा गया है।

कई विभागों में बदले गए अधिकारी

शासन के इस प्रशासनिक फेरबदल में विभिन्न विभागों में तैनात IAS अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। सरकार ने यह बदलाव प्रशासनिक कार्यों को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से किया है।

Related Articles

Back to top button