
प्रयागराज- उमेश पाल हत्याकांड के आरोपियों पर यूपी पुलिस ने इनाम राशि बढ़ा दी है. डीजीपी डॉ डीएस चौहान ने शूटर अरमान, गुलाम, गुड्डू मुस्लिम, साबिर व अतीक के बेटे असद पर ढाई-ढाई लाख का इनाम घोषित किया है.
लखनऊ
— भारत समाचार | Bharat Samachar (@bstvlive) March 5, 2023
➡️उमेश पाल हत्याकांड मामले से जुड़ी बड़ी खबर
➡️प्रयागराज के शूटर्स पर बड़ा इनाम घोषित किया गया
➡️शूटर्स पर ढाई-ढाई लाख का इनाम घोषित किया गया
➡️शूटर्स का पता बताने वालों को ढाई-ढाई लाख का इनाम
➡️डीजीपी डॉ. डीएस चौहान ने शूटर्स पर इनाम रखा
➡️अतीक के बेटे असद पर ढाई लाख… https://t.co/Z85zUzZpjc pic.twitter.com/hGTE1Le9kk
पुलिस इन पांचों आरोपियों की तलाश में जुटी है. इनकी गिरफ्तारी को लेकर लगातार छापेमारी चल रही है. पुलिस द्वारा जारी बयान के अनुसार इन शूटर्स का पता बताने वाले को ढाई-ढाई लाख का इनाम दिया जाएगा.
बता दें, इसके पूर्व पुलिस ने इन शूटर्स पर 50 हजार का इनाम रखा था जिसको बढ़ाकर अब 2.5 लाख कर दिया है. शूटर्स पर शिकंजा कसने के लिए यूपी पुलिस व एसटीएफ की 10 टीमें लगी हुई हैं. एक आरोपी अरबाज पुलिस मुठभेड़ में पहले ही मारा जा चुका है.









