निर्माणाधीन लेंटर गिरने से 2 मजदूरों की मौत कई घायल, सीएम योगी ने लिया घटना की संज्ञान

मुख्यमंत्री ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं।

अमरोहा के माधो सिनेप्लेक्स में बड़ा हादसा हो गया। सिनेप्लेक्स में बिना मशीन के लापरवाही से लेंटर तुड़वाया जा रहा था, लेंटर गिरते ही 8 मजदूर दब गए जिनमें से दो की मृत्यु हो गई। घायल मजदूरों को जिला अस्तपाल में भर्ती कराया गया है। 2 मजदूरों की मौत के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई और मामले में अभी तक मुकदमा दर्ज नही हुआ है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद अमरोहा में निर्माणाधीन सिनेमा घर में हुए हादसे का संज्ञान लिया है। मुख्यमंत्री ने इस हादसे में हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

मुख्यमंत्री ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ ही SDRF व NDRF की टीमों को मौके पर जाकर राहत कार्य संचालित करने के निर्देश दिए हैं।

Related Articles

Back to top button