प्रशासन की कार्रवाई से 20 परिवार बेघर, पीड़ितों ने अधिकारियों पर लगाए आरोप

श्रावस्ती के गिलौला क्षेत्र के तिलकपुर मोड़ (ग्राम सभा तिलकपुर) में प्रशासन की कार्रवाई ने 20 परिवारों को बेघर कर दिया। 12 तारीख को...

श्रावस्ती के गिलौला क्षेत्र के तिलकपुर मोड़ (ग्राम सभा तिलकपुर) में प्रशासन की कार्रवाई ने 20 परिवारों को बेघर कर दिया। 12 तारीख को जिला प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर इन परिवारों के वर्षों पुराना आशियाना ध्वस्त कर दिया। करीब 40 साल से इस जमीन पर रह रहे इन गरीब परिवारों को अब खुले आसमान के नीचे गुजर-बसर करने के लिए मजबूर होना पड़ा है।

कार्यवाही के दौरान परिवारों के घर उजड़ गए, और उनका सामान सड़क पर बिखर गया। महिलाएं खुले में चूल्हा जलाकर खाना बना रही हैं, जबकि बच्चों के सिर से छत उठ जाने के बाद वे बेबसी और लाचारी के बीच जीवन बिता रहे हैं। पीड़ितों का कहना है कि अधिकारियों की मिलीभगत से पहले जमीन का बैनामा कराया गया और फिर इस पर कार्रवाई की गई।

इस घटना के दौरान लोग रोते-बिलखते रहे, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों का दिल नहीं पसीजा। दृश्य इतने दिल दहला देने वाले थे कि मानवता और संवेदनाओं पर सवाल खड़ा कर दिया। अब पीड़ित परिवारों का कहना है कि उन्हें न्याय चाहिए और प्रशासन से उचित मुआवजा की मांग की है।

ग्राम सभा तिलकपुर के तिलकपुर मोड़ पर यह घटना सामने आई है.

Related Articles

Back to top button