सीतापुर में बड़ा हादसा, ट्रैक्टर पलटने से 3 मासूम बच्चों की मौत, कई घायल

जिस समय हादसा हुआ उस समय ट्रैक्टर पर आधा दर्जन बच्चे सवार थे। सभी घायल बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है....

सीतापुर बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां ट्रैक्टर पलटने से 3 मासूम बच्चों की मौत हो गई। हादसे में 3 बच्चों की मौत, जबकि तीन बच्चे घायल हो गए।

जिस समय हादसा हुआ उस समय ट्रैक्टर पर आधा दर्जन बच्चे सवार थे। सभी घायल बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह हादसा थाना सदरपुर इलाके के पहाड़पुर गांव में हुआ।

उत्तर प्रदेश में ट्रैक्टर एक्सीडेंट कम होने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले दिनों हुए हादसे में कई लोगों ने अपनी जान गवाई थी। इसके बाद ट्रैक्टर से सवारी करने पर रोक लगा दी गई थी। लेकिन अभी भी कुछ लोग नहीं मान रहे हैं। जिसके चलते आज मासूमों की जान चली गई।

Related Articles

Back to top button