
डिजिटल डेस्क- यूक्रेन और रूस के बीच चल रहा युद्ध लगातार जारी है. रोज दोनों ही देशों की तरफ से कुछ न कुछ गतिविधियां लगातार जारी है. सालभर से ज्यादा का समय हो गया है लेकिन अब भी यूक्रेन में तबाही का मंजर दिखाई दे रहा है.
तनाव के माहौल के बीच यूक्रेन के ऊपर रूस ने एक मिसाइल दागी. रूस ने आज यूक्रेन के शहर लीव पर मिसाइल दागी. इस मिसाइली हमले में 3 लोगों की मौत हो गई. और 8 लोग गंभीर रुप से घायाल हो गए.
बता दें कि लीव के अपार्टमेंट ब्लॉक में हमला हुआ. हमले में हुई लोगों की मौत पर यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने दुख जताया. और हमले की निंदा भी की. इतना ही नहीं जेलेंस्की ने इस हमले का करारा जवाब देने का वादा भी किया.
जानकारी के लिए बता दें कि कुछ दिन पहले यूक्रेनी सेना की तरफ से काउंटर ऑफेंसिव शुरु कर दिया. रूसी आर्मी को नुकसान पहुंचाने के साथ उनके शहरों पर भी ड्रोन से अटैक शुरु कर दिया गया.









