कोलकाता केस में रडार पर 35 लोग, पीड़िता के पिता ने CBI को बताए संदिग्धों के नाम

CBI ने भी आर जी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की ट्रेनी महिला डॉक्टर के साथ रेप और मर्डर मामले की जांच में तेजी दिखाना शुरू कर दिया है।

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में हुए रेप-मर्डर केस को लेकर पूरे भारत के लोगों में काफी गुस्सा है। इसको लेकर देशभर में हर जगह कई जबरदस्त प्रदर्शन देखने को मिले हैं। वही अब CBI ने भी आर जी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की ट्रेनी महिला डॉक्टर के साथ रेप और मर्डर मामले की जांच में तेजी दिखाना शुरू कर दिया है। इसी बीच पीड़िता के माता-पिता ने अस्पताल के ही कुछ कर्मचारियों पर इस मामले में शामिल होने का आरोप लगाया है।

पूरा विभाग संदेह में…

कोलकाता रेप केस पीड़िता के पिता ने बताया कि यह उनके लिए चिंता की बात है कि जब उनकी बेटी ड्यूटी कर रही थी तब 7 घंटे तक किसी ने उसे फोन तक नहीं किया। मेरी बेटी OPD में ड्यूटी पर थी, वह सुबह करीब 8.10 बजे घर से निकली थी और रात करीब 11.15 बजे उसने अपनी मां से आखिरी बार बात की थी। सुबह जब उसकी मां ने फिर से उसे कॉल किया तो किसी ने उसका फोन नहीं उठाया। तब तक मेरी बेटी की मौत हो चुकी थी। पीड़िता के माता-पिता ने आगे बताया कि इस मामले में उसी कॉलेज के कुछ इंटर्न और चिकित्सक शामिल हैं। उन्होंने आगे कहा, ‘इसमें चिंता की बात यह है कि ऑन कॉल डॉक्टर होने के बावजूद सुबह 3 बजे से 10 बजे तक किसी को उसकी ज़रूरत नहीं पड़ी। पूरा विभाग संदेह के घेरे में है।’

30-35 लोगों से होगी पूछताछ….

वही CBI के अधिकारी ने बताया कि अभी 30 नामों पर ध्यान केंद्रित है। इन सभी को हम पूछताछ के लिए बुलाएंगे। पूछताछ शुरू की जा चुकी है। CBI ने इसे पहले अस्पताल के उस कर्मी और दो स्नातकोत्तर प्रशिक्षु (PGT) को तलब किया था, उस रात डॉक्टर के साथ ड्यूटी पर थे।

देशभर में विरोध…

बता दें कि ट्रेनी डॉक्टर का शव नौ अगस्त को आरजी कर अस्पताल के सेमिनार हॉल में मिला था। पुलिस ने इस सिलसिले में अगले दिन एक नागरिक स्वयंसेवी को गिरफ्तार किया था। मिली जानकारी के अनुसार CBI शुक्रवार को गिरफ्तार व्यक्ति को अपराध दृश्य के नाट्य रूपांतरण (रिक्रिएट) करने के लिए अस्पताल ले गई। इधर, इस मामले पर धरना प्रदर्शन का दौर जारी है। देश भर के डॉक्टर्स हड़ताल कर रहे हैं। साथ ही आम लोग भी विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। IMA ने आज (शनिवार) को राष्ट्रव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है।

Related Articles

Back to top button