
दिल्ली: साकेत कोर्ट परिसर में फायरिंग की घटना में एक महिला गंभीर रूप से घायल हुई है. महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. DCP (साउथ) चंदन चौधरी ने बताया कि कोर्ट परिसर में 4 राउंड फायर हुई जिसमें 3 गोली महिला को और एक मुंशी को लगी है. दोनों की हालत स्थिर है और दोनों को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है. दिल्ली पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था में चूक नहीं है. रोज आने वाले वकीलों को हमारे सुरक्षा कर्मी पहचानते हैं इसलिए उनको जाने देते हैं. हालांकि हम इस को मज़बूत करेंगे.
इसने 4 राउंड फायर की जिसमें 3 गोली महिला को और एक मुंशी को लगी है। दोनों की हालत स्थिर है और दोनों को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। दिल्ली पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था में चूक नहीं है। रोज़ आने वाले वकीलों को हमारे सुरक्षा कर्मी पहचानते हैं इसलिए उनको जाने देते हैं। हालांकि हम इस को… pic.twitter.com/xvUVBk7qAq
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 21, 2023
DCP (साउथ) चंदन चौधरी ने बताया दिसंबर में FIR दर्ज़ हुई थी जिसमें आज की घटना की पीड़िता आरोपी है. महिला ने पैसों को दोगुना करने के वादे से एक व्यक्ति (गोली मारने वाला) से पैसे लिए थे, उसी मामले को लेकर ये दोनों कोर्ट आए थे. इस महिला पर धोखाधड़ी के और भी मामले चल रहे हैं. गोली चलाने वाला व्यक्ति यहां काफी समय से वकील था और वह घटना के समय अपनी यूनिफॉर्म में था.








