झारखंड में 44 भर्ती परीक्षाएं रद्द, JPSC-JSSC की परीक्षाओं में गड़बड़ी के बाद सरकार का बड़ा फैसला

झारखंड सरकार ने अनियमितताओं के चलते रद्द की गई 44 भर्ती परीक्षाओं की सूची जारी कर दी है। इनमें झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) द्वारा आयोजित भर्ती परीक्षाएं शामिल हैं। सरकार ने छात्र आंदोलनों और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया है।

रद्द की गई परीक्षाओं में ड्रग इंस्पेक्टर, असिस्टेंट प्रोफेसर, डिप्टी कलेक्टर, डेंटल डॉक्टर, असिस्टेंट इंजीनियर, सिविल जज, अतिरिक्त लोक अभियोजक और फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर समेत कई पदों की भर्ती परीक्षाएं शामिल हैं।

सरकार ने बताया कि JPSC और JSSC परीक्षाओं में अनियमितताओं की शिकायतों और CID जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर परीक्षाएं रद्द की गई हैं। सरकार ने भर्ती परीक्षाओं में सुधार के लिए कई कदम उठाने की भी घोषणा की है।

झारखंड सरकार ने हाईकोर्ट से अनुरोध करने का फैसला लिया है कि JPSC-JSSC परीक्षाओं में अनियमितताओं और कदाचार से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट गठित किया जाए। इसके अलावा JPSC और JSSC में इंटरनल मॉनिटरिंग सेल बनाने की भी घोषणा की गई है।

Related Articles

Back to top button