
दिल्ली- दिल्ली के विवेक विहार इलाके में दर्दनाक हादसा हो गया. बेबी केयर सेंटर में भीषण आग लगने से 7 बच्चों की मौत हो गई.बता दें कि हादसे के बाद 5 बच्चों को दूसरी जगह शिफ्ट किया गया है.
रेस्क्यू किये गए बच्चों में से 7 की मौत हुई. कई नवजात बच्चों का रेस्क्यू किया गया है. आग लगने से कई ऑक्सीजन सिलेंडर फटे है.
दिल्ली – बेबी केयर सेंटर में आग लगने से 7 बच्चों की मौत
— भारत समाचार | Bharat Samachar (@bstvlive) May 26, 2024
➡हादसे के बाद 5 बच्चों को दूसरी जगह किया शिफ्ट
➡रेस्क्यू किये गए बच्चों में से 7 की हुई मौत
➡कई नवजात बच्चों का रेस्क्यू किया गया
➡आग लगने से कई ऑक्सीजन सिलेंडर फटे
➡दिल्ली के विवेक विहार में है बेबी केयर सेंटर… pic.twitter.com/nLt54QEeSR
हादसे को लेकर जानकारी दें तो, सूचना पर दमकल विभाग की 9 गाड़ियां भेजी गई. पुलिस और दमकल विभाग ने 12 बच्चों को रेस्क्यू किया.जिनमें से 7 की मौत हो गई है. जानकारी के अनुसार 5 बच्चे अस्पताल में एडमिट है. ईस्ट दिल्ली एडवांस्ड केयर हॉस्पिटल में बच्चों को एडमिट किया गया है. दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के प्रमुख की ओर से कहा गया कि विवेक विहार में आईआईटी, ब्लॉक बी के पास एक शिशु देखभाल केंद्र से आग लगने की सूचना मिलते ही कुल नौ दमकल गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं थी.
इसके अलावा बेबी केयर सेंटर 120 गज की बिल्डिंग में बना था. फर्स्ट फ्लोर से 12 बच्चों को रेस्क्यू कराया गया था जिसमें से 7 बच्चों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया 5 अभी भर्ती हैं. एक बच्चा जो ICU में था उसने आज सुबह दम तोड़ दिया.आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है.









