7 शिखरों वाला 700 करोड़ का मंदिर,अबू धाबी के भव्य हिंदू मंदिर में जलेगा दीपक,ये हैं विशेषताएं

अबू धाबी में भव्य मंदिर बन रहा है.अबू धाबी में भी अब घंटियों की आवाज गूंजेगी और दीपक जलाये जाएंगे. अबू धाबी के स्वामी नारायण हिंदू मंदिर को भारतीय कारीगरों ने बनाया है.

डिजिटल डेस्क- अभी देश में भव्य राम मंदिर बना है, जिसमें रामलला विराजमान हुए है.विदेशों में भी भव्य मंदिर बन रहा है.अमेरिका के बाद अब UAE के अबू धाबी में भव्य मंदिर बन रहा है.अबू धाबी में भी अब घंटियों की आवाज गूंजेगी और दीपक जलाये जाएंगे.

अबू धाबी के स्वामी नारायण हिंदू मंदिर को भारतीय कारीगरों ने बनाया है.अबू धाबी में बना ये मंदिर एशिया का सबसे बड़ा मंदिर है.इस मंदिर का निर्माण 700 करोड़ रुपये में हुआ है. ये विशाल मंदिर 27 एकड़ की जमीन में फैला हुआ है.इस मंदिर का निर्माण गुलाबी पत्थरों से किया गया है. बड़ी संख्या में उत्तरी राजस्थान से गुलाबी बलुआ पत्थर अबू धाबी तक पहुंचाया गया है.

बता दें कि इटालियन संगमरमर का भी मंदिर के निर्माण में इस्तेमाल किया गया है. इस मंदिर में 7 शिखर बनाए गए हैं. हर शिखर पर बनी नक्काशी रामायण, स्वामीनारायण, वेंकटेश्वर, अयप्पा, शिवपुराण, भागवतम और महाभारत की कहानियों को दर्शाती है.बता दें कि पीएम मोदी इस मंदिर का उद्घाटन करने वाले हैं.

अबू धाबी के मंदिर की खासियत….

मंदिर अरबी और हिंदू का संस्कृति का प्रतीक दिखता है.
मंदिर में 7 शिखरों का निर्माण किया गया है.
7 शिखर के हर शिखर में सात देवी-देवताओं की उपस्थिति मौजूद
राम परिवार, कृष्ण परिवार, अयप्पा भी स्थापित होंगे
नक्काशी की गईं शिलाएं भरतपुर जिले से लाई गईं
कल्प वृक्ष का निर्माण,डोम ऑफ पीस का प्रतीक
डोम ऑफ हॉर्मनी भी बनाई गई
मंदिर में कुल 96 स्तंभ बनाए गए हैं.
मध्य खंड में स्वामी नारायण के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा

Related Articles

Back to top button