
Desk : राजधानी लखनऊ से जुड़ी एक खबर सामने आ रही है. जहां ठग ने केजीएमयू लॉरी की डॉक्टर से 85 लाख ऐंठे है. जालसाज ने खुद को कस्टम अधिकारी बताया था. और रुपए नहीं देने पर सात साल जेल भेजने की धमकी दी. ऐसे में पीड़िता ने साइबर क्राइम सेल में मुकदमा दर्ज कराया. डॉ.सौम्या गुप्ता केजीएमयू लॉरी में तैनात हैं.
आपको बता दें की जालसाज ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर फर्जी पासपोर्ट समेत अन्य प्रतिबंधित सामान भेजने का आरोप लगाते हुए केजीएमयू लॉरी की डॉक्टर से 85 लाख रुपये ऐंठ लिए. रुपये नहीं देने पर सात साल के लिए जेल भेजने की धमकी दी. और लगातार रुपये की मांग बढ़ती देखकर पीड़िता ने साइबर क्राइम सेल में मुकदमा दर्ज कराया है.
डॉ. सौम्या गुप्ता महानगर इंद्रप्रस्थ कॉलोनी की निवासी है. जो केजीएमयू लॉरी में तैनात हैं. डॉ. सौम्या के मुताबिक कुछ दिन पहले उनके पास एक कॉल आई, कॉल उठाते ही इंदिरा गांधी एयरपोर्ट दिल्ली के कस्टम अधिकारी को ट्रांसफर कर दी गई. उसने कहा कि आपके नाम जो कारगो बुक किया गया है, उसमें जाली पासपोर्ट, एटीएम कार्ड और 140 ग्राम एमडीएम पाया गया. इसके बाद कॉल दूसरे व्यक्ति को ट्रांसफर कर दी गई. उसने खुद को सीबीआई अधिकारी बताकर जेल भेजने की धमकी देने लगा.









