9 April 2026 Ka Rashifal: सुबह की पहली किरण के साथ आसमान में सितारों ने अपनी करवट बदली है और आपके लिए नई उम्मीदें लेकर आए हैं। चाहे दिल का कोई सपना हो या ऑफिस की कोई मुश्किल, आज का दिन आपके हौसलों को नई उड़ान दे सकता है। तो चलिए, बिना देर किए जानते हैं कि आपकी राशि ने आज क्या संदेश लिखा है…
मेष राशि:
आज आपका दिन ताजगी से भरा रहेगा। यात्रा करनी पड़ सकती है और ऑफिस में आपके आत्मविश्वास को देखकर बॉस खुश होंगे। परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। आज अचानक धन लाभ हो सकता है। लवमेट के साथ ट्रिप का प्लान बन सकता है।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 5
वृष राशि:
आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। शुभ समाचार मिलने की संभावना है, जिससे घर में खुशी का माहौल बनेगा। अविवाहित महिलाओं को विवाह के अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं। कार्यस्थल पर आपका व्यक्तित्व प्रभावित करेगा और आप व्यवसाय में लाभ पाएंगे।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 2
मिथुन राशि:
आज का दिन शुभ रहेगा। कार्यस्थल पर अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। कपड़ों के व्यापारियों के लिए दिन लाभकारी रहेगा। कानूनी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 7
कर्क राशि:
आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आपको जीवनसाथी के साथ मूवी देखने का मन करेगा। किसी दोस्त की मदद से नई जॉब मिल सकती है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा और पारिवारिक माहौल स्थिर रहेगा।
शुभ रंग: काला
शुभ अंक: 8
सिंह राशि:
आज कार्यक्षेत्र में आपको संघर्ष करना पड़ सकता है, लेकिन सफलता निश्चित है। किसी पुराने मित्र से मिलने का मौका मिलेगा। दांपत्य जीवन में खुशहाली रहेगी, और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 6
कन्या राशि:
आज का दिन भाग्यशाली रहेगा। विपरीत परिस्थितियों से बाहर निकलने का अवसर मिलेगा। व्यवसायिक यात्रा के अच्छे परिणाम मिलेंगे और पुराने कामों से फायदा होगा। जीवनसाथी से लंबी बातचीत होगी।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 4
तुला राशि:
आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। पुराने विवाद सुलझेंगे और बिजनेस में अच्छा लाभ मिलेगा। यात्रा करने का प्लान बन रहा है, लेकिन थोड़ा ध्यान रखें। बच्चों की सेहत का ध्यान रखें।
शुभ रंग: मैजेंटा
शुभ अंक: 9
वृश्चिक राशि:
आज आप अपने दिन की शुरुआत उत्साह से करेंगे। परिवार में सुख-संसाधनों में वृद्धि होगी। बच्चे आपकी मदद करेंगे और सेहत भी अच्छी रहेगी। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 1
धनु राशि:
आज का दिन आपके व्यक्तित्व को निखारने के लिए शानदार है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को सफलता मिल सकती है। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा और आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 6
मकर राशि:
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। धार्मिक कार्यक्रमों में हिस्सा ले सकते हैं। कार्य में अधिक व्यस्तता रहेगी और गुस्से पर काबू पाना जरूरी होगा। परिवार के साथ घूमने जा सकते हैं।
शुभ रंग: पिच
शुभ अंक: 6
कुंभ राशि:
आज का दिन अच्छा रहेगा। उधारी वापस मिल सकती है, जिसे आप किसी जरूरी काम में लगाएंगे। व्यापारी वर्ग को बड़ा फायदा हो सकता है। परिवार में खुशहाली रहेगी।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 5
मीन राशि:
आज का दिन मंगलकारी रहेगा। घर में मांगलिक कार्य हो सकते हैं। ऑफिस में अच्छे संबंध बनेंगे और सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के साथ डिनर पर जा सकते हैं। सफलता से लोग खुश होंगे।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 7









