
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहाँ भीषण सड़क हादसा हुआ है। दरअसल, एक बस और मैक्स गाड़ी की आपस में टक्कर हो गई। जिसमें करीब 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोगों के घायल होने की जानकारी है। वहीं घटना के बाद बड़ी संख्या में घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई।
आक्रोशित लोगों ने रास्ता किया जाम
यह पूरी घटना बुलंदशहर के सलेमपुर थाना इलाके का है। जब मामले की जानकारी पुलिस को मिली तो तत्काल घटनास्थल पर पुलिस पहुंची। इस दौरान पुलिस की मदद से ग्रामीणों ने घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है। हादसे के समय मैक्स गाड़ी में 25 यात्री के सवार होने की खबर है। फिलहाल घायल यात्रियों का इलाज जिला अस्पताल में जारी है। वहीं, शवों को एंबुलेंस के जरिए पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। दूसरी तरफ आक्रोशित लोगों ने हादसे के बाद रास्ते को जाम कर दिया।
बढ़ सकता है मौतों का आंकड़ा
हालांकि मौतों का ये आंकड़ा और भी हो सकता है। पुलिस द्वारा रेस्क्यू का काम कराया जा रहा है। हादसे में 22-25 लोगों को गंभीर रुप से घायल बताया जा रहा है, जिनको जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।









