Weather Update: एक जून से बदलेगा मौसम, जानिए मौसम वैज्ञानिक ने क्या कहा

बारिश होने से तापमान में भी गिरावट देखने को मिलेगी। आपको बता दें कि पहाड़ से लेकर मैदानी क्षेत्रों में सूर्य की तपिश से लोग परेशान हैं।

Weather Update: यूपी समेत पूरे उत्तर भारत में गर्मी का सितम जारी है। भीषण गर्मी से लोग परेशान हैं। इसी बीच उत्तराखंड के लोगों के लिए राहत भरी खबर आ रही है। उत्तराखंड में भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिलने की संभावना है।

दअरसल मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक डा बिक्रम सिंह ने प्रदेश के मौसम में बदलाव की संभावना जताई है। उन्होने बताया कि एक जून तक मौसम में बदलाव की संभावना है। इसके तहत प्रदेश के कुमाऊं और गढ़वाल मंडल के अधिकांश जनपदों में बारिश की उम्मीद है।

बारिश होने से तापमान में भी गिरावट देखने को मिलेगी। आपको बता दें कि पहाड़ से लेकर मैदानी क्षेत्रों में सूर्य की तपिश से लोग परेशान हैं। हालांकि मौसम विभाग ने एक जून से बारिश की संभावना जताई है। जिससे मैदानी इलाकों में भी लोगों को थोड़ी बहुत राहत मिलेगी।

Related Articles

Back to top button