मनोज सिन्हा के बूथ पर बीजेपी को सपा ने दी करारी शिकस्त, भूमिहारों ने भी नहीं दिया साथ

सिन्हा की अपनी भूमिहार बिरादरी ने पूर्वांचल में बीजेपी का दामन छोड़ पहली बार समाजवादी पार्टी का खुला साथ दिया है।

Lok Sabha Election Result 2024: जम्मू कश्मीर के लेफ्टिनेंट गवर्नर मनोज सिन्हा के बूथ पर भारतीय जनता पार्टी गाजीपुर में हार गई। बूथ नंबर 52 पर बीजेपी को समाजवादी पार्टी ने करारी शिकस्त दी। 2019 में भी अफजाल अंसारी ने सिन्हा को गाजीपुर से हराया था और इस बार सिन्हा के खासमखास पारसनाथ राय को भी अंसारी ने गाजीपुर में ही करारी शिकस्त दी। गाजीपुर में बीजेपी पस्त हो गई।

सिन्हा की अपनी भूमिहार बिरादरी ने पूर्वांचल में बीजेपी का दामन छोड़ पहली बार समाजवादी पार्टी का खुला साथ दिया है। इसके पहले भूमिहारों ने कभी भी साइकिल की सवारी नहीं की थी। ये पहली मर्तबा है। सूर्य प्रताप शाही अपनी विधानसभा पथरदेवा तक हार गए, जो भूमिहार बाहुल्य है।

घोसी मऊ में भूमिहारों ने राजीव राय की तरफ एकतरफा मतदान किया। राजीव राय सांसद बन गए। हालांकि उन्हें सभी समाज का वोट मिला लेकिन भूमिहार पूरा समर्थन मिला। बता दें 2024 लोकसभा चुनाव में भाजपा को यूपी में बड़े नुकसान का सामना करना पड़ा। आधे यानी 33 सीटों पर ही सिमट गए। जबकि पिछले दो लोकसभा चुनाव में पांच-पांच सीट जीतने वाली समाजवादी पार्टी के खाते में इस बार 37 सीटें आई हैं।

Related Articles

Back to top button