
पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य और उनकी पूर्व सांसद बेटी संघमित्रा को एमपी एमएलए कोर्ट ने फरार घोषित किया है। बिना तलाक लिए धोखाधड़ी करके विवाह करने का मामला संघमित्रा पर दीपक स्वर्णकार ने केस दर्ज कराया था।
तीन बार समन,दो बार ज़मानती वारंट, एक बार गैर जमानती वारंट जारी होने के बाद भी ये लोग कोर्ट में हाजिर नहीं हो रहे थे। संघमित्रा, स्वामी प्रसाद मौर्य समेत पांच पर दीपक ने मारपीट , गाली गलौच ,जानमाल की धमकी, साजिश रचने का परिवाद दर्ज कराया है।
क्या है पूरा मामला?
दीपक स्वर्णकार ने अपने शिकायत में दावा किया है कि, वह और संघमित्रा साल 2016 से लिव इन रिलेशन में रह रहे थे। संघमित्रा और स्वामी प्रसाद मौर्य ने बताया कि पहले पति से तलाक हो चुका है। तीन जनवरी, 2019 को संघमित्रा से शादी की थी। वादी का आरोप है कि संघमित्रा ने 2019 लोकसभा चुनाव में शपथ पत्र में खुद को अविवाहित बताया था। जबकि पहले पति से तलाक मई, 2021 में हुआ था।









