
Bangladesh Protests बांग्लादेश में आरक्षण के खिलाफ भारी संख्या में लोग सड़कों पर हैं। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों में गोलीबारी में अभी तक 105 लोगों की मौत हो चुकी है। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट के आरक्षण बहाली के फैसले से लोग नाराज हैं।
पुलिस ने देश में कर्फ्यू लगा दिया है। आज यानी शनिवार को सेना के जवानों ने कई हिस्सों में गश्त भी किया। सामाजिक समारोह पर प्रतिबंध होने के बावजूद भी लोग सड़कों पर प्रदर्शन जारी है। हिंसक प्रदर्शन के चलते बांग्लादेश में पढ़ रहे 405 भारतीय क्षात्र वापस लौट आए हैं।
क्यों हो रहा है प्रदर्शन?
प्रदर्शनकारियों की मांग है कि 1971 के मुक्ति संग्राम में भाग लेने वाले सदस्यों के लिए 30 प्रतिशत आरक्षण को खत्म किया जाए। बांग्लादेश की मुख्य विपक्षी पार्टी बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी ने प्रदर्शनकारी छात्रों का समर्थन किया है। शेख हसीना की पार्टी ने विपक्ष पर हिंसा भड़काने का आरोप लगाया है।









