
इजरायल और ईरान के बीच जंग का आसार भारत तक पहुंच गया है। Air India ने इजरायल के लिए जाने वाली सभी फ्लाइट्स को रद्द कर दिया है। इसके लिए शुक्रवार को कंपनी की तरफ से एक जानकारी दी गई, जिसमें कहा गया है कि 8 अगस्त के लिए तेल अवीव को जानी वाली सभी उड़ानों को कैंसिल कर दिया गया है।
X पर पोस्ट शेयर कर दी जानकारी
Air India ने उड़ान कैंसिल करने की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट शेयर कर दी। इस दौरान कंपनी ने लिखा कि मध्य पूर्व के कुछ हिस्सों में चल रही स्थिति को देखते हुए, 8 अगस्त 2024 तक तेल अवीव से आने-जाने वाली उड़ानों के निर्धारित संचालन को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इसके अलावा लिखा कि यात्रियों और क्रू मेंबर की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
हमास चीफ की मौत के बाद पैदा हुई तनाव की स्थिति
गौरतलब है कि पिछले साल 7 अक्टूबर से इजरायल और हमास के बीच युद्ध चल रहा है। इसी सिलसिले में पिछले दिनों इजरायल ने हमास के चीफ इस्माइल हानिया को तेहरान में मार गिराया था। वहीं, इस घटना के बाद ईरान ने खुली इजरायल के खिलाफ खुली चुनौती दे दी थी। इसके बाद से मध्य पूर्व एशिया में तनाव की स्थिति पैदा हो गई है।









