पीएम मोदी का वैश्विक नेताओं में जलवा बरकरार, 69% रेटिंग के साथ पहले पायदान पर, जानें किस नंबर पर हैं जियोर्जिया मेलोनी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नरेंद्र मोदी वैश्विक नेताओं की सूची में 6 महीने में दूसरी बार शीर्ष पर बरकरार हुए हैं। मार्निंग कंसल्ट की तरफ से जनवरी महीने में जारी की गई रेटिंग में 78 फीसदी के साथ पहले नंबर पर थे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश ही नहीं विश्व में भी बहुत लोकप्रिय हैं। पीएम मोदी लगातार वैश्विक नेताओं की सूची में पहले नंबर पर बने हुए हैं। 2022-23 से लगातार वैश्विक नेताओं में सबसे पसंदीदा नेता के रूप में उनका जलवा बरकरार है। वहीं साल 2024 में भी पीएम मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और हाल ही में ब्रिटिश प्रधानमंत्री के रूप में चुने गए कीर स्टार्मर को पीछे छोड़ते हुए लोकप्रिय नेताओं की सूची में पहले नंबर पर बने हुए हैं। हाल ही में मार्निंग कंसल्ट की रेटिंग में जारी की गई है, जिसमें पीएम मोदी 69 फीसदी रेटिंग के साथ पहले पायदान पर बने हुए हैं। इसकी जानकारी PMO की तरफ से भी साझा गया है।

पीएम मोदी पहले पायदान पर

मार्निगं कंसल्ट की रेटिंग में 69 फीसदी रेटिंग के साथ पहले पायदान पर पीएम मोदी का नाम है। जानकारी के आधार पर यह सर्वे 8 जुलाई से 14 जुलाई के बीच इकट्ठा किया गया है। वहीं मैक्सिको के राष्ट्रपति एंड्रेस मैनुअल लोपेज ओब्रेडोर 63 फीसदी रेटिंग के साथ दूसरे नंबर है। इस रेटिंग में कुल 25 नेताओं के नाम दर्ज हैं, जिसमें अंतिम पायदान पर जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा हैं। इनकी रेटिंग 16 फीसदी है। वहीं इस लिस्ट में अमेरिका के राष्ट्रपति टॉप 10 नेताओं की सूचा में नहीं हैं। 39 फीसदी रेटिंग के साथ वह 12वें नंबर पर हैं।

टॉप 10 नेताओं की लिस्ट

  • नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री- 69 फीसदी- भारत
  • एंड्रेस मैनुअल लोपेज ओब्रेडोर, राष्ट्रपति- 63 फीसदी- मैक्सिको
  • जेवियर माइली, राष्ट्रपति- 60 फीसदी- अर्जेंटीना
  • वियोला एमहर्ड, राष्ट्रपति- 52 फीसदी- स्विट्जरलैंड
  • साइमन हैरिस, प्रधानमंत्री- 47 फीसदी- आयरलैंड
  • कीर स्टार्मर, प्रधानमंत्री- 45 फीसदी- ब्रिटेन
  • डोनाल्ड टस्क, प्रधानमंत्री- 45 फीसदी- पोलैंड
  • एंथनी अल्बानीज, प्रधानमंत्री- 42 फीसदी- ऑस्ट्रेलिया
  • पेड्रो सांचेज, प्रधानमंत्री- 40 फीसदी- स्पेन
  • जियोर्जिया मेलोनी, प्रधानमंत्री- 40 फीसदी- इटली

6 महीने में दूसरी बार पहले पायदान पर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नरेंद्र मोदी वैश्विक नेताओं की सूची में 6 महीने में दूसरी बार शीर्ष पर बरकरार हुए हैं। मार्निंग कंसल्ट की तरफ से जनवरी महीने में जारी की गई रेटिंग में 78 फीसदी के साथ पहले नंबर पर थे। इस दौरान 30 जनवरी से 5 फरवरी के बीच आंकड़े इकट्ठा किए गए थे। इस समय भी मैक्सिको के राष्ट्रपति दूसरे पायदान पर थे।

Related Articles

Back to top button