कोलकाता रेप कांड पर राजनीति चरम पर, डॉक्टरों में आक्रोश , ब्लेम गेम भी जारी लेकिन इंसाफ…..

पश्चिम बंगाल में 9 अगस्त को ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और हत्या के मामले ने पूरे देश को हिला दिया था। जिसके बाद देश भर में आक्रोश है।

पश्चिम बंगाल में 9 अगस्त को ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और हत्या के मामले ने पूरे देश को हिला दिया था। जिसके बाद देश भर में आक्रोश है। देश भर के लाखों डॉक्टर इस मामले पर सड़कों पर उतर आए हैं। जिसके चलते कई जगहों पर मरीजों के इलाज में दिक्कतें भी सामने आई हैं। खासतौर पर पश्चिम बंगाल में जहां सरकारी अस्पताल में तोड़फोड़ की घटना भी देखने को मिली थी। हड़ताल, जूलूस और कैंडल मार्च से कोलकाता की सड़कें भर गईं। ऐसे में आज ये जानना जरूरी है कि इसमें कौन-कौन से पक्ष इन्वॉल्व हैं। दूसरी बात डॉक्टरों की क्या मांगे हैं। साथ ही सबसे बड़ी बात अब तक इस मामले पर कार्रवाई का क्या स्टेटस है।

क्या है डॉक्टरों की मांगे ?

कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के रेप-मर्डर केस में डॉक्टरों की मांगों की लिस्ट लंबी है। लेकिन सबसे पहली और अहम मांग ये है कि पीड़िता को न्याय मिले। सारे अस्पतालों में डॉक्टरों की सेफ्टी सुनिश्चित की जाए। मृतक डॉक्टर के परिवार को मुआवजा उचित दिया जाए और इस मामले में सभी आरोपियों को कड़ी सजा और जल्द से जल्द न्याय मिले। डॉक्टर्स सरकार से सेंट्रल हेल्थकेयर प्रोटेक्शन एक्ट की भी मांग कर रहे हैं। डॉक्टर्स इस घटना को लेकर लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं और पीड़िता के खिलाफ न्याय की मांग कर रहे हैं। फेडरेशन ऑफ आल इंडिया रेसिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (FORDA) ने बीते दिनों घटना के विरोध में धरना प्रदर्शन किया था। कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ हुई दरिंदगी के विरोध में आज भी रेसिडेंट डॉक्टर्स राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में विरोध मार्च निकालेंगे।

BJP और CPM, TMC पर हुए हमलावर

जहां एक तरफ बीजेपी ने राज्य सरकार के सभी प्रतिष्ठानों में दो घंटे के बंद बुलाया है। तो वहीं दूसरी ओर बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने राज्य में कानून-व्यवस्था के पूरी तरह ध्वस्त होने का आरोप लगाया और मुख्यमंत्री बनर्जी के इस्तीफे की मांग की है। जानकारी मिल रही है कि कोलकाता में सीएम के आवास के पास मोमबत्ती मार्च निकालने की भी घोषणा की गई है। वहीं CPM भी TMC पर हमलावर है। CPM के पदाधिकारी विकास रंजन ने कहा कि तृणमूल ने कल बदमाशों द्वारा अपराध और हमले दोनों की साजिश रची है।

CBI के पास है मामले की जांच

बता दें कि पहले इस मामले की जांच कोलकाता पुलिस के पास थी। लेकिन बाद में कोलकाता हाईकोर्ट के आदेश के बाद इस मामले की जांच CBI को सौंप दी गई। फिलहाल मामले में सबसे बड़ा अपडेट यही है कि CBI ने कोलकाता पुलिस से मामले का हैंडओवर ले लिया है। साथ ही इससे जुड़े सारे कागजात भी CBI के पास हैं। मामले की जांच के लिए CBI ने तीन अलग-अलग टीमें बनाई हैं। जो अलग-अलग एंगलों से मामले की जांच करेंगी। ऑटोपसी रिपोर्ट के आधार पर भी मामले में जांच जारी है।

Related Articles

Back to top button