
पूरे देश में रक्षाबंधन का पर्व कल यानी 19 अगस्त को पूरे धूमधाम से मनाया जाएगा। इस त्यौहार में बहनें अपने भाइयों को राखी बांधती हैं। यह त्यौहार न सिर्फ हिन्दू धर्म बल्कि अन्य धर्मों में मनाया जाता है। यह भाई और बहनों के पवित्र बंधन का प्रतीक है। त्यौहार से पहले बाजार गुलजार हो गए हैं। अलग-अलग वैरायटी के राखियों की धूम मची हुई है। जहां पिछली बार बाजार में बुलडोजर राखी की धूम थी, वहीं इस बार छोटा भीम बुल्डोजर पर भारी पड़ता नजर आ रहा है। इसके अलावा कई राखियां हैं, जो बहनों को खूब पसंद आ रही हैं।
गुजराती राखी की बढ़ी मांग
बाजार में गुजराती और रुद्राक्ष वाली राखियों की खूब मांग हो रही है। गुजराती राखी को खूब पसंद किया जा रहा है। मोती जड़ित यह राखी बेहद कलात्मक तरीके से बने होते हैं। इसके अलावा ओम, भगवान गणेश, राधे कृष्णा, श्रीराम व अन्य देवी देवताओं वाली राखियां खूब बिक रही हैं।
चांदी की राखी
चांदी की राखी को सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। यही कारण है कि बहनों को अपने भाइयों के लिए यह पहली पसंद बनी हुई है। बाजार में इस राखी की खूब मांग हो रही है।
छोटा भीम
छोटा भीम कार्टून जितना पॉपुलर है उतना ही राखी भी। इस बार बाजार में छोटा भीम राखी की धूम मची हुई है। यह राखी लोगों को खूब पसंद आ रही है।
कितने में बिक रही राखियां
बाजार में 500 से लेकर 5000 तक में बिक रही हैं। धागे वाली राखियां जिसमें मोती और यंत्र जड़े हुए हैं, 10 से 600 रुपए में बिक रही हैं। रुद्राक्ष और गुजराती राखी 500 रुपए में मिल रही हैं। इसके अलावा देवी और देवताओं वाले राखी अलग-अलग दामों पर मार्केट में उपलब्ध हैं।









