झारखंड से पंजाब में अफीम की तस्करी, वाराणसी में हुआ चौकाने वाला खुलासा

उत्तर प्रदेश के वाराणसी के कैंट रेलवे स्टेशन पर दोपहर को दो संदिग्ध व्यक्तियों को जीआरपी के जवानों ने चेकिंग के दौरान हिरासत में लिया। युवकों की तलाशी के दौरान जीआरपी के जवान भी उस समय चौक गए जब युवकों के बैग से लाखों रूपए कीमती प्रतिबंधित अफीम बरामद हुआ।

उत्तर प्रदेश के वाराणसी के कैंट रेलवे स्टेशन पर दोपहर को दो संदिग्ध व्यक्तियों को जीआरपी के जवानों ने चेकिंग के दौरान हिरासत में लिया। युवकों की तलाशी के दौरान जीआरपी के जवान भी उस समय चौक गए जब युवकों के बैग से लाखों रूपए कीमती प्रतिबंधित अफीम बरामद हुआ। जीआरपी के जवानों ने दोनो को हिरासत में लेकर जब पूछताछ किया, टी बेहद ही चौकाने वाले मामले सामने आए। जीआरपी के हत्थे चढ़े तस्कर झारखंड के रहने बार है, जो झारखंड से प्रतिबंधित पांच किलोग्राम अफीम लेकर पंजाब के चंडीगढ़ शहर जाने वाले थे। जीआरपी अधिकारियों के अनुसार तस्करों के पास से बरामद अफीम की कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में 75 लाख रुपए आकी गई है।

रांची से बस और काशी से ट्रेन से पंजाब जाने की फिराक में तस्कर

वाराणसी के कैंट रेव स्टेशन से पकड़े गए तस्करों को लेकर कैंट जीआरपी के क्षेत्राधिकारी कुंवर प्रताप सिंह ने बताया कि 75 लाख रुपए कीमती प्रतिबंधित अफीम के लेकर आने वाले तस्कर झारखंड के चतरा जनपद के रहने वाले है। दोनो तस्कर रांची से अफीम की खेप लेकर झारखंड और बिहार के साथ उत्तर प्रदेश की पुलिस से बचने के लिए बस से यात्रा कर वाराणसी पहुंचे। वाराणसी बस अड्डे से पिट्ठू बैग में भरे अफीम की खेप लेकर तस्कर वाराणसी के कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 1 पर पहुंच चंडीगढ़ जाने के लिए ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। इस दौरान गश्त कर रहे जीआरपी के जवानों के देख खुद को असहज महसूस कर रहे थे, जीआरपी के जवानों की नजर जब युवकों पर पड़ी तो उन्हे शक हुआ। पूछताछ के साथ जब जीआरपी के जवानों ने उनके बैग की तलाशी ली तो बैग में प्लास्टिक में पैक अफीम की खेप बरामद हुई। दोनो तस्करों से पूछताछ के बाद विधिक कार्रवाई करते हुए तस्करों को जेल भेज दिया गया।

दवा और नशे के लिए प्रयोग किया जाता है अफीम

अफीम की खेती भारत में कई राज्यों में की जाती है, इसकी खेती के लिए किसान के सरकार से लाइसेंस लेना पड़ता है। चूंकि अफीम का इस्तेमाल दवा के साथ ड्रग माफिया नशे के लिए करते है, ऐसे में अफीम की खेती अवैध रूप से ना हो इसकी निगरानी नारकोटिक्स विभाग करती है। बिहार, झारखंड में अवैध रूप से अफीम की खेती किए जाने की खबरे समय – समय पर आती है। पंजाब और हरियाणा में अफीम ड्रग माफिया काफी पसंद करते है। सस्ते दाम पर बिहार और झारखंड से इसकी तस्करी कर तस्कर पंजाब – हरियाणा सहित विभिन्न राज्यों में अफीम से बड़ा मुनाफा कमाते गई।

Related Articles

Back to top button