कश्मीर के बडगाम में BSF जवानों से भरी बस खाईं में गिरी, कई जवान गंभीर रूप से घायल

रिपोर्ट्स के मुताबिक BSF के 36 जवानों से बस भरी हुई थी। वहीं जैसे ही बस खाईं में गिरी वहां मौजूद लोगों के बीच हड़कंप मच गया।

जम्मू-कश्मीर में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। जहां सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जावनों से भरी हुई बस खाईं में गिर गई। इसके अलावा 30 से ज्यादा जवान गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। फिलहाल, मौके पर राहत कर्मी पहुंचकर बचाव कार्य में जुट गए हैं।

40 फीट गहरी खाईं में गिरी बस

दरअसल, यह हादसा मध्य कश्मीर के बडगाम जिले के वाटरहेल इलाके ब्रिल गांव में हुई है। जानकारी के आधार पर BSF के जवानों से भरी हुई पांच बसों का काफिला जा रहा था। वहीं आखिरी बस अनियंत्रित हो गई। जिसके कारण वह 40 फीट गहरी खाईं में गिर गई। इस दुर्घटना में वहीं लगभग 28 जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दौरान कुछ जवानों के मौत होने का भी दावा किया जा रहा है।

राहत बचाव कार्य जारी

रिपोर्ट्स के मुताबिक BSF के 36 जवानों से बस भरी हुई थी। वहीं जैसे ही बस खाईं में गिरी वहां मौजूद लोगों के बीच हड़कंप मच गया। देखते ही देखते लोगों का जमावड़ा लगने लगा। फिलहाल ग्रामीणों की मदद से राहत बचाव कार्य किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button