Aaj Ka Rashifal: नवरात्रि के 7वें दिन कैसा रहेगा 12 राशियों का हाल? जानें नवरात्रि स्पेशल राशिफल

शासन सत्ता का सहयोग प्राप्त होगा। भागदौड़ रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। पारिवारिक जीवन सुख में रहेगा। नवरात्रि स्पेशल राशिफल..

Aaj Ka Rashifal 2024: आज यानी 9 अक्टूबर को आपका दिन कैसा रहेगा? आज नवरात्रि का 7वां दिन है ऐसे में आइए जानते हैं आज का नवरात्रि स्पेशल राशिफल…

मेष राशि
आज मन अशांत रहेगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। विष योग के कारण वाणी पर संयम रखें।

वृषभ राशि
व्यवसाय योजना फलीभूत होगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। पारिवारिक जीवन में सुख बना रहेगा।

मिथुन राशि
जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास सार्थक होगा। व्यापार में वृद्धि के योग हैं।

कर्क राशि
स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। भाई बहन का साथ प्राप्त होगा। पिता या संबंधित अधिकारी से वाद विवाद हो सकता है। कार्यक्षेत्र में बाधा आ सकती है।

सिंह राशि
दांपत्य जीवन में कठिनाई का सामना करना होगा। आर्थिक मामलों में सुधार होगा। विरोधी सक्रिय रहेंगे। रिश्तों में निकटता आएगी।

कन्या राशि
पारिवारिक कार्य में व्यस्त रहेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यावसायिक योजनाएं फलीभूत होगी। व्यापार में वृद्धि के योग बनेंगे।

तुला राशि
सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में सुधार होगा। परिवार के साथ किसी लंबी यात्रा पर जा सकते है।

वृश्चिक राशि
आर्थिक मामलों में तंगी का सामना करना पड़ सकता है। भावुकता या क्रोध में कोई काम ना करें। किसी बात को लेकर मन परेशान हो सकता है।

धनु राशि
आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी।भाई बहन का सहयोग मिलेगा। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी।

मकर राशि
रिश्तों में निकटता आएगी रचनात्मक कार्यों में व्यस्तता रहेगी। पुरुषार्थ सार्थक सिद्ध होगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।

कुंभ राशि
पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। दांपत्य जीवन ठीक रहेगा। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा।

मीन राशि
शासन सत्ता का सहयोग प्राप्त होगा। भागदौड़ रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। पारिवारिक जीवन सुख में रहेगा।

Related Articles

Back to top button