वित्त वर्ष 2024-25 के पहले छमाही में भारत के निर्यात में हुआ 4.86 फीसदी इजाफा

वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के अनुसार, सितंबर महीने में भारत का वस्तुओं और सेवाओं को मिलाकर कुल 65.19 अरब डॉलर रहने की आशा है।

केंद्र सरकार ने बुधवार को वित्त वर्ष 2024-25 के पहले छमाही का निर्यात का डेटा जारी किया है। जिसमें भारत के निर्यात में 4.86 फीसदी बढ़ोतरी हुई है। ऐसे में अप्रैल से सितंबर तक पहले छमाही में भारत का कुल निर्यात 393.22 बिलियन डॉलर रहा। वहीं पिछले साल समान अवधि में कुल निर्यात 375 बिलियन डॉलर था।

पिछले साल की तुलना में 1.02 फीसदी का इजाफा

चालू वित्त वर्ष के पहले छमाही में व्यापारिक निर्यात का संचयी मूल्य 213.22 बिलियन डॉलर रहा है, जोकि साल 2023 के समान अवधि के 211.08 बिलियन डॉलर की तुलना में 1.02 फीसदी की सकारात्मक इजाफा दर्शाता है। वहीं 2024 के पहले छमाही में सेवाओं के निर्यात में 9.81 फीसदी के इजाफा होने का अनुमान है।

विभिन्न सामाग्रियों के निर्यात में इजाफा

वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के अनुसार, सितंबर महीने में भारत का वस्तुओं और सेवाओं को मिलाकर कुल 65.19 अरब डॉलर रहने की आशा है। बता दें सितंबर महीने में भारत के निर्यात में जैविक और अजैविक रसायन, प्लास्टिक और लिनोलियम, इंजीनियरिंग गुड्स, रेडीमेड गारमेंट्स, दवाएं और फार्मास्यूटिकल्स के अलावा अन्य शामिल हैं। अगर अलग-अलग देखें तो सितंबर महीने में जैविक और अजैविक रसायनों का निर्यात 2.12 अरब डॉलर से बढ़कर 2.36 अरब डॉलर हो गया है। वहीं दवाओं और फार्मास्यूटिकल्स का निर्यात 2.39 अरब डॉलर से 2.57, प्लास्टिक और लिनोलियम की निर्यात में 28.32 फीसदी से बढ़कर 0.79 अरब डॉलर हो गया। इसी तरह अन्य सामाग्रियों में इजाफा देखने को मिला है।

Related Articles

Back to top button