यूपी में उपचुनाव नहीं लड़ेगी कांग्रेस, सपा की हारी हुई सीटों पर लड़ना चाहती थी चुनाव !

उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव को लेकर सूत्रों के हवाले से बड़ी जानकारी सामने आ रही है।

उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव को लेकर सूत्रों के हवाले से बड़ी जानकारी सामने आ रही है। बता दें कि कांग्रेस पार्टी ने यूपी में उपचुनाव न लड़ने का फैसला किया है। माना जा रहा है की कांग्रेस को उसके हाथ आईं दो सीटों पर भी भाजपा से हार का डर सता रहा था। इसी के चलते पार्टी ने ऐसा फैसला लिया। अब कांग्रेस इन दोनों सीटों को समाजवादी पार्टी को वापस करने का मन बना चुकी है। पार्टी के सूत्रों के हिसाब से जल्द ही इसकी घोषणा कर दी जाएगी।

समाजवादी पार्टी को देगी समर्थन

कांग्रेस ने इस बार के विधानसभा उपचुनाव में सपा को समर्थन देने का फैसला किया है। जिसके लिए पार्टी पूरी ताकत से सपा का समर्थन करेगी, क्योंकि पार्टी का मूल मकसद भाजपा को हराना है। इस बात में कोई शक नहीं की सपा का जनाधार कांग्रेस से अच्छा है।

Related Articles

Back to top button