16% बढ़कर 21 लाख टन हुआ भारत का सोयाबीन खली निर्यात

साल 2023-24 में भारत से सोयाबीन खली के तेल का निर्यात बढ़कर 21 लाख टन हो गया, जो पिछले साल की तुलना में 16 प्रतिशत ज्यादा है।

साल 2023-24 में भारत से सोयाबीन खली के तेल का निर्यात बढ़कर 21 लाख टन हो गया, जो पिछले साल की तुलना में 16 प्रतिशत ज्यादा है। एक व्यापार निकाय के अनुसार, ये वृद्धि मुख्य रूप से ईरान, बांग्लादेश और नेपाल से मजबूत मांग के कारण हुई। सोयाबीन प्रोसेसर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (SOPA) के आंकड़ों के हिसाब से, अक्टूबर 2023 से सितंबर 2024 की अवधि में सोयाबीन खली का निर्यात 21.28 लाख टन तक बढ़ गया है। जो पिछले सीजन में दर्ज 18.36 लाख टन से काफी अधिक है।

सोपा के कार्यकारी निदेशक डीएन पाठक ने बताया की- साल 2023-24 के दौरान ईरान, बांग्लादेश और नेपाल से भारतीय मूल के सोयाबीन खली की बढ़ी हुई मांग इस बढ़ोतरी का एक प्रमुख कारक थी। 2023-24 के तेल वर्ष में भारत से कुल निर्यात में पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 16 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई। इस बढ़ी हुई मांग ने सोयाबीन खली की पेराई और उत्पादन में वृद्धि को बढ़ावा दिया।” मध्य प्रदेश देश में सोयाबीन की खेती करने वाला सबसे बड़ा और प्रमुख राज्य है। सोपा के अनुसार, ईरान ने 2023-24 के तेल वर्ष के दौरान भारत से 4,15,182 टन, बांग्लादेश ने 3,02,731 टन, जर्मनी ने 1,06,434 टन और नेपाल ने 1,92,951 टन सोयाबीन खली का आयात किया।

Related Articles

Back to top button