व्हाइट हाउस में दिवाली समारोह का हुआ आयोजन, ISS से सुनीता विलियम्स और राष्ट्रपति जो बाइडेन ने दी शुभकामनाएं

व्हाइट हाउस में आयोजित दीपावली समारोह पर राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि दक्षिण एशियाई अमेरिकी समुदाय ने अमेरिकी जीवन के हर हिस्से को समृद्ध किया है।

हिंदू धर्म के बड़े त्योहारों में से एक दीपावली के पर्व को लेकर हिन्दुस्तान समेत दुनिया के कई देशों में तैयारियां चल रही हैं। इसी बीच अमेरिका के व्हाइट हाउस में दीपावली समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर राष्ट्रपति जो बाइडेन से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अंतरिक्ष से सुनीता सुनीता विलियम्स ने पूरी दुनिया को दीपवाली की शुभकामनाएं दी। भारतीय मूल की एस्ट्रोनॉट सुनीता सुनीता विलियम्स ने अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से कहा कि मैं व्हाइट हाउस और विश्व भर में दिवाली मना रहे सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं देना चाहती हूं।

सुनीता विलियमसन ने दी शुभकामनाएं

सुनीता सुनीता विलियम्स ने आगे कहा कि इस साल मुझे पृथ्वी से 260 मील ऊपर अंतर्राष्ट्रीय स्पेस स्टेशन पर दीपावली मनाने का अनोखा अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि उनके पिता ने दिवाली और अन्य भारतीय त्योहारों के बारे में सिखाकर अपनी सांस्कृतिक जड़ों को बनाए रखा और साझा किया। साथ ही उन्होंने बताया कि दीपावली खुशी का समय है, क्योंकि दुनिया में अच्छाई की जीत होती है। उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति को दिवाली मनाने और समुदाय के कई योगदानों को मान्यता देने पर पर धन्यवाद दिया।

दिवाली को लेकर बोले जो बाइडेन

व्हाइट हाउस में आयोजित दीपावली समारोह पर राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि दक्षिण एशियाई अमेरिकी समुदाय ने अमेरिकी जीवन के हर हिस्से को समृद्ध किया है। आपका समुदाय दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ने वाला और सबसे अधिक जुड़ा हुआ समुदाय है। उन्होंने दीवाली को लेकर कहा कि व्हाइट हाउस में अब दीपावली खुलेआण और गर्व से मनाई जाती है। इतना ही नहीं जो बाइडेन ने यहां तक कह दिया कि यह मेरा घर नहीं है, यह आपका घर है। साथ ही उन्होंने कहा कि आज हम एक मोड़ पर हैं। हर कुछ पीढ़ियों में हमें याद दिलाया जाता है कि अमेरिका के विचार को हल्के में नहीं लें। अमेरिका का लोकतंत्र कभी आसान नहीं रहा है। इसके अलावा जो बाइडेन ने कहा कि हमारे जैसे विविधतापूर्ण देश में हम बहस करते हैं, असहमति भी जताते हैं। लेकिन खास बात यह है कि हम कभी यह नहीं भूलते हैं कि हम यहां कैसे और क्यों पहुंचे हैं।

केवल अमेरिका में संभव

राष्ट्रपति जो बाइडेन ने अपने संबोधन में कहा कि पत्नी जिल बाइडेन भी यहां आना चाहती थीं, लेकिन वो विस्कॉन्सिन जा रही हैं। साथ ही कमला हैरिस भी यात्रा कर रही हैं। वहीं अमेरिका में राष्ट्रपति के चुनाव को लेकर कहा कि मैंने कई कारणों से कमला को अपना साथी चुना है। वह स्मार्ट, मजबूत हैं और उन पर भरोसा किया जा सकता है। इतना ही नहीं उन्होंने यह कहा कि कमला हैरिस जिस व्यक्ति के खिलाफ चुनाव लड़ रही हैं उसकी तुलना में ज्यादा अनुभव है। राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि हमारी माताओं की उनके जीवन में निभाई गई भूमिका के कारण हम दोनों एक दूसरे के साथ जुड़े थे। यह केवल अमेरिका में ही कुछ भी संभव है।

Related Articles

Back to top button